शरद पवार का राहुल गांधी पर तंज, लोगों को BJP के ऐसे विकल्प की जरूरत जो भारत में टिक सके

Advertisement
एनसीपी प्रमुख शरद पवार (फाइल फोटो) एनसीपी प्रमुख शरद पवार (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 8:06 AM IST

  • दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी
  • शरद पवार बोले- ऐसे विकल्प की जरूरत जो देश में टिक सके

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा है कि देश को बीजेपी के विकल्प की जरूरत है जो देश में टिक सके. बीजेपी विरोधी गठबंधन बनने की संभावनाओं को लेकर पत्रकारों के सवाल पर शरद पवार ने बुधवार को कहा कि इस तरह के संकेत हैं कि देश के कुछ हिस्सों में भाजपा-विरोधी भावनाएं उमड़ रही हैं. उन्होंने राहुल गांधी का परोक्ष उल्लेख करते हुए कहा कि लोगों को ऐसे बदलाव के लिए विकल्प की जरूरत है और ऐसे विकल्प को देश में टिकना होगा.

Advertisement

बता दें कि राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा था कि उन्होंने दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान वहां के प्रधानमंत्री ली नाक-योन से मुलाकात की. राहुल गांधी की दक्षिण कोरिया की यात्रा ऐसे समय में हुई जब भारत में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं.

'साथ आ रहे गैर-बीजेपी दल'

कानून के खिलाफ विपक्ष के नेताओं की राष्ट्रपति से मुलाकात को लेकर शरद पवार ने कहा कि ऐसा लगता है कि गैर-भाजपाई दल कुछ समान मुद्दों पर साथ आ रहे हैं. एनसीपी प्रमुख ने कहा कि सरकार का मुकाबला करने के लिहाज से एक अधिक संगठित ढांचा बनाने के लिए इन दलों को थोड़ा और वक्त चाहिए.

नागरिकता संशोधन कानून पर बढ़ते विरोध के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसी उम्मीद थी कि अशांति कुछ राज्यों तक सीमित रहेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी की इस आंकाक्षा के विपरीत कि कुछ राज्यों में नए कानून का स्वागत किया जाएगा, उसके शासन वाले असम में भी अधिनियम का विरोध हो रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement