कोलकाता पहुंचे पीएम मोदी, राजभवन में CM ममता बनर्जी से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर शनिवार को कोलकाता पहुंचे. पीएम मोदी कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के 150वीं सालगिरह के जश्न और कई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. 

Advertisement
कोलकाता पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं सीएम ममता बनर्जी(फोटो-Twitter/@PMOIndia) कोलकाता पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं सीएम ममता बनर्जी(फोटो-Twitter/@PMOIndia)

मनोज्ञा लोइवाल

  • कोलकाता,
  • 11 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 5:08 PM IST

  • बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे पीएम मोदी
  • पीएम मोदी कोलकाता में कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
  • सीएए के विरोध में छात्र सगठनों ने किया पीएम का विरोध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर शनिवार को कोलकाता पहुंचे. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और कोलकाता के मेयर और बंगाल के शहरी विकास और नगरपालिका मामलों के मंत्री फिरहाद खान ने पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर स्वागत किया. इसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजभवन में पीएम मोदी से मुलाकात की.

Advertisement

मुलाकात के बाद सीएम ममता बनर्जी ने बताया, 'मैंने पीएम से कहा कि बंगाल के लोग एनआरसी और सीएए स्वीकार नहीं है. इस पर पीएम ने कहा कि यहां मैं दूसरे कार्यक्रमों में शामिल होने  के लिए आया हूं. उन्होंने कहा कि इस पर बात करने के लिए आप दिल्ली आइए.' मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे एक शिष्टाचार मुलाकात बताया.

वहीं नागरिकता संशोधन कानून के चलते छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने पीएम मोदी के कोलकाता दौरे का विरोध किया है.

बता दें कि पीएम मोदी कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के 150वीं सालगिरह के जश्न और कई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके अलावा पुनर्निर्मित की गईं चार ऐतिहासिक इमारतों को भी राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री ने दौरे से पहले ट्वीट किया, 'मैं आज और कल पश्चिम बंगाल में रहने को लेकर उत्साहित हूं. मैं रामकृष्ण मिशन में समय बिताने को लेकर खुश हूं और वह भी तब जब हम स्वामी विवेकानंद की जयंती मना रहे हैं. उस स्थान के बारे में एक विशेष स्थान भी है.' उन्होंने आगे लिखा, "फिर भी वहां कुछ कमी होगी."

Advertisement

ये भी पढ़ें:

उन्होंने लिखा, "आदरणीय स्वामी आत्मस्थानंदजी वहां नहीं होंगे. मुझे जन सेवा को प्रभु सेवा का सिद्धांत उन्होंने ही सिखाया था. रामकृष्ण मिशन में उनकी अनुपस्थिति अकल्पनीय है."

बता दें कि पीएम मोदी कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के 150 वें सालगिरह के जश्न और विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके अलावा पुनर्निर्मित की गईं चार ऐतिहासिक इमारतों को भी राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा.

इस दौरान वे रबिंद्र सेतु (हावड़ा पुल) पर एक लाइट एंड साउंड शो का भी उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा पीएम रामकृष्ण मठ तथा रामकृष्ण मिशन के वैश्विक मुख्यालय बेलूर मठ जाएंगे. बता दें 2015 के लोकसभा चुनाव के बाद वे पहली बार पश्चिम बंगाल जा रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement