बीजेपी MLA बोले- हमारे शासन में ही कलाम और अदनान सामी को मिला न्याय

बीजेपी विधायक राम कदम ने कहा, आपत्तियां उठाने का कोई मतलब नहीं है. मुस्लिमों को केवल बीजेपी शासन के दौरान न्याय मिला है. चाहे वह पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम हों या अदनान सामी.

Advertisement
अदनान सामी को पद्म सम्मान से नवाजा गया है (फाइल फोटो) अदनान सामी को पद्म सम्मान से नवाजा गया है (फाइल फोटो)

कमलेश सुतार

  • मुंबई,
  • 27 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST

  • कांग्रेस पार्टी ने पूछा- क्या यही न्यू इंडिया है?
  • सामी के पद्म सम्मान पर कई पार्टियों का विरोध

गायक अदनान सामी को पद्म श्री देने पर हंगामा बरपा है. कांग्रेस समेत कई विपक्ष दल इस फैसले का विरोध कर रहे हैं तो वहीं बीजेपी इसे मुसलमानों के न्याय के तौर पर देख रही है. महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक राम कदम ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति पूर्व एपीजे अब्दुल कलाम और अदनाम सामी को बीजेपी के शासन में ही न्याय मिला.

Advertisement

राम कदम ने सोमवार को कहा कि को जब भारत की नागरिकता दी गई थी, तब ही उन लोगों को विरोध करना चाहिए था. अब जब वे भारत के नागरिक हैं तो इसपर विरोध करने का कोई मतलब नहीं. बीजेपी विधायक ने कहा कि संविधान सभी भारतीय नागरिकों के साथ समान व्यवहार करता है.

अदनान सामी को मिले पद्म सम्मान पर ने कहा, उनके क्षेत्र में अपार योगदान के लिए पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया. आपत्तियां उठाने का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को केवल बीजेपी शासन के दौरान न्याय मिला है. चाहे वह पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम हों या अदनान सामी.

कांग्रेस का विरोध

बता दें, कांग्रेस ने अदनान सामी को पद्म पुरस्कार देने के के फैसले पर सवाल उठाया है. कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने ट्वीट किया, "अदनान सामी को पद्मश्री क्यों?" उन्होंने असम के वरिष्ठ सैनिक मोहम्मद सनाउल्ला के मामले का उल्लेख किया, जिन्हें एनआरसी से बाहर कर दिया गया था.

Advertisement

कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा, "करगिल युद्ध लड़ चुके भारतीय सैनिक को एनआरसी के माध्यम से विदेशी घोषित कर दिया गया और पाकिस्तानी वायुसेना के पायलट के बेटे को पद्मश्री दे दिया गया. क्या यही न्यू इंडिया है?" कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारतीय नागरिकों को उनकी नागरिकता साबित करने के लिए कहा गया है, वहीं पाकिस्तान से आए लोगों को पद्म पुरस्कार दिए जा रहे हैं.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने हालांकि अदनान सामी को पद्म पुरस्कार दिए जाने की प्रशंसा की. सिंह ने ट्वीट किया, "पद्म पुरस्कार प्राप्त सभी लोगों को शुभकामनाएं. मैं बहुत खुश हूं कि प्रवासी पाकिस्तानी और प्रसिद्ध गायक और संगीतकार अदनान सामी को भी पद्मश्री दिया गया है. उन्हें भारत की नागरिकता देने के लिए मैंने भी भारत सरकार को अनुशंसा की थी. उन्हें मोदी सरकार ने भारत की नागरिकता प्रदान की थी."(आईएएनएस से इनपुट)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement