अगस्ता डील: रिश्वत का पैसा मॉरिशस से भारत लाने वाले शख्स को FSC ने नौकरी से निकाला

वीवीआईपी चॉपर डील मामले में 'आज तक' ने खुफिया कैमरे के जरिए रिश्वतखोरी के इस बड़े कांड में शामिल लोगों को बेनकाब करने की कोशिश की.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र / अंकित यादव

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2016,
  • अपडेटेड 1:55 PM IST

अगस्ता वेस्टलैंड चॉपर डील में हुई गड़बड़ी के मामले में जांच एजेंसियों को एक बड़ी कामयाबी मिली है. मॉरिशस फाइनेंशियल सर्विस कमिशन (FSC) ने डायरेक्टर और मनी लॉन्ड्रिंग रिपोर्टिंग ऑफिसर के तौर पर काम करने वाले शकील फकीरमहमूद को पद से हटा दिया है.

वीवीआईपी चॉपर डील मामले में 'आज तक' ने खुफिया कैमरे के जरिए लोगों को बेनकाब करने की कोशिश की. पड़ताल में शकील का नाम भी सामने आया जिसके बाद उसे नौकरी से निकाला गया. आरोप है कि डील में जो रिश्वत दी गई उसका पैसा शकील के जरिए ही मॉरिशस से भारत आया था.

Advertisement

रिश्वत के तौर पर भेजा गया था पैसा
शकील ने कबूल किया है कि डील के लिए जो पैसा मॉरिशस से भारत भेजा गया उसका कुछ हिस्सा रिश्वत में दिया गया. उसने यह भी स्वीकार किया कि के बिचौलिए गौतम खेतान को वह अच्छे से जानता है और पोर्ट लुइस सरकार में खेतान का नेटवर्क काफी अच्छा है.

'शकील आर्थिक अपराधों में शामिल'
FSC की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 'शकील आर्थिक अपराधों में शामिल है, इसके सबूत मिले हैं. ऐसे में उसका ऑफिसर के तौर पर काम करते रहना ग्राहकों के लिए नुकसानदायक हो सकता है.'

पर्रिकर ने एंटनी पर उठाया सवाल
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगस्ता डील में '101 फीसदी राजनीतिक हस्तक्षेप' किया गया था. उस वक्त के रक्षा मंत्री एके एंटनी में सही समय पर मामले की CBI जांच कराने की 'हिम्मत ही नहीं थी.'

Advertisement

पर्रिकर ने यह भी कहा कि उन्होंने इस मामले में कभी भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम नहीं लिया, क्योंकि उनके खिलाफ अभी तक कोई सबूत नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement