केरल में हथिनी की हत्या पर बोले प्रकाश जावड़ेकर- दोषी नहीं बख्शे जाएंगे

केरल में एक गर्भवती मादा हाथी की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हाथी की मौत के मामले में केंद्र सरकार बहुत गंभीर है और दोषी बख्शे नहीं जाएंगे.

Advertisement
केरल में एक गर्भवती मादा हाथी की मौत केरल में एक गर्भवती मादा हाथी की मौत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2020,
  • अपडेटेड 9:44 AM IST

  • वन विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस
  • प्रकाश जावड़ेकर बोले- ये भारतीय संस्कृति नहीं

केरल में एक गर्भवती मादा हाथी की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. जिन लोगों ने अनानास में विस्फोटक रखकर हाथी को खिलाया था, उनकी धरपकड़ की कोशिश तेज कर दी गई है. इस बीच केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हाथी की मौत के मामले में केंद्र सरकार बहुत गंभीर है.

Advertisement

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार ने केरल के मल्लपुरम में एक हाथी की हत्या के मामले पर गंभीरता दिखाई है. हम सही तरीके से जांच करने और अपराधियों को पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. हाथियों को पटाखा खिलाना और मारना भारतीय संस्कृति नहीं है.

गौरतलब है कि केरल के मल्लपुरम से इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई थी. यहां एक गर्भवती मादा हथिनी खाने की तलाश में जंगल के पास वाले गांव पहुंच गई, लेकिन वहां शरारती तत्वों ने अनन्नास में पटाखे भरकर हथिनी को खिला दिया, जिससे उसका मुंह और जबड़ा बुरी तरह से जख्मी हो गए.

वन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, विस्फोटक से उसके दांत भी टूट गए थे. इसके बाद भी मादा हथिनी ने गांव में किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया और वो वेलियार नदी पहुंच गई, जहां तीन दिन तक पानी में मुंह डाले खड़ी रही. बाद में उसकी और गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई.

Advertisement

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, हथिनी की उम्र 14-15 साल रही होगी. वन विभाग के अधिकारियों को ये हथिनी 25 मई को मिली थी. 27 मई को नदी में खड़े-खड़े उसने दम तोड़ दिया. वन विभाग ने उसकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन चमत्कार नहीं हो सका. बीजेपी सांसद और एनीमल राइट एक्टिविस्ट मेनका गांधी ने केरल सरकार पर सवाल उठाए हैं.

वन विभाग ने गर्भवती मादा हथिनी की हत्या करने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान और धरपकड़ की कोशिश तेज कर दी गई है. इंसानों और जानवरों के बीच संघर्ष के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं लेकिन ये पहली बार है, जब किसी हथिनी को इस तरह से विस्फोटक खिलाकर मारा गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement