बाढ़ में रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे जवान को बच्ची ने किया सैल्यूट, वीडियो वायरल
aajtak.in | 12 अगस्त 2019, 4:15 PM IST
Flood update: केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत देश भर के कई राज्यों में बाढ़ से तबाही मची हुई है. बाढ़ के चलते अब तक नौ राज्यों में 221 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. मौसम विभाग ने केरल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है.एनडीआरएफ की टीमें और सेना बचाव कार्य में जुटी हैं. इधर, गृहमंत्री अमित शाह आज कर्नाटक के बेलगावी पहुंचे और बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई सर्वे किया. वहीं, राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड जाएंगे.