करवा चौथ: खत्म हुआ इंतजार, सुहागिनों ने किया चांद का दीदार

देश भर में गुरुवार को करवा चौथ मनाया जा रहा है. घरों की छत से लेकर धार्मिक स्थलों पर पति-पत्नी बाहर निकलकर चांद का दीदार किया. वहीं, कई जगह बादलों के होने के कारण चांद नहीं दिखा.

Advertisement
करवा चौथ के त्योहार की तैयारी में महिलाएं (Photo courtesy: Tapas Bairy) करवा चौथ के त्योहार की तैयारी में महिलाएं (Photo courtesy: Tapas Bairy)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 10:17 PM IST

देश भर में गुरुवार को करवा चौथ मनाया जा रहा है. घरों की छत से लेकर धार्मिक स्थलों पर पति-पत्नी बाहर निकलकर चांद का दीदार किया. वहीं, कई जगह बादलों के होने के कारण चांद नहीं दिखा.

जानकारी के मुताबिक राजधानी दिल्ली में रात 8.16 बजे चांद का दीदार हुआ. वहीं, दिल्ली से सटे इलाकों में भी लगभग इस समय चांद देखा गया.

Advertisement

बता दें कि इस त्योहार पर पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी इस दिन निर्जला उपवास रखती है. वह रात को चांद का दीदार करने के बाद ही कुछ ग्रहण करती है. व्रत में दिनभर भूखी-प्यासी रहने वाली महिलाओं को शाम के वक्त बेसब्री से चांद निकलने का इंतजार रहता है.

दिल्ली में ऐसा दिखा चांद

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी तस्वीर साझा की. उन्होंने लिखा, भारतीय नारी त्याग-तपस्या की प्रतीक हैं. पति का भी कर्तव्य है की वे अपनी पत्नी का सम्मान करें.

करवा चौथ के इस मौके पर कई अन्य दिग्गज नेताओं ने भी शुभकामनाएं दीं.

दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग समय पर चांद के निकलने का समय तय था. जैसे नोएडा में 8:16 बजे, लखनऊ में 8:16 बजे, वाराणसी में 8:16 बजे, कानपुर में 8:16 बजे, गोरखपुर में 8:16 बजे और इलाहबाद में 8:16 बजे चांद के दिखने की संभावना जताई गई थी.

Advertisement

इस दिन महिलाएं देर रात तक हाथ में छलनी और पूजा की थाली थामें चांद का दीदार करती हैं और फिर अपना व्रत तोड़ती हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement