कर्नाटक में मंदिर के जहरीले प्रसाद से अब तक 16 की मौत

कर्नाटक के एक मंदिर में जहरीला प्रसाद खाने से अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है. अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती 45 वर्षीय एक व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो गई. पुलिस सूत्रों ने बताया कि चामराजनगर जिले में पुलिस को महंत समेत आरोपियों को विभिन्न स्थानों पर ले जाने में भारी परेशानी हुई क्योंकि इस घटना से प्रभावित सुलवाडी गांव के आक्रोशित बाशिंदों ने मांग की कि उन्हें उनके हवाले कर दिया जाए और वे तत्काल इंसाफ कर देंगे.

Advertisement
प्रसाद खाने से 16 लोगों की मौत( फोटो- ANI) प्रसाद खाने से 16 लोगों की मौत( फोटो- ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 7:39 PM IST

कर्नाटक के एक मंदिर में जहरीला प्रसाद खाने के बाद इलाज के लिए भर्ती 45 वर्षीय एक व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो गई. जिससे इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि चामराजनगर जिले में पुलिस को महंत समेत आरोपियों को विभिन्न स्थानों पर ले जाने में भारी परेशानी हुई क्योंकि इस घटना से प्रभावित सुलवाडी गांव के आक्रोशित बाशिंदों ने मांग की कि उन्हें उनके हवाले कर दिया जाए और वे तत्काल इंसाफ कर देंगे.

Advertisement

स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक सुरेश शास्त्री ने बताया कि सुलवाडी गांव के पड़ोसी गांव मार्तहल्ली के निवासी नागेश की आज सुबह अस्पताल में मौत हो गई. सुलवाडी गांव के मरम्मा मंदिर में 14 दिसंबर को बांटे गए प्रसाद को खाने के बाद 15 लोगों की मौत हो गयी थी और 100 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

पुलिस ने अबतक सलूर मठ के महंत पट्टादा इम्मादि महादेव स्वामी और उसके 3 सहयोगियों को हत्या, हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपियों में एक महिला भी है.

पुलिस के अनुसार, महादेव स्वामी निर्णय लेने की प्रक्रिया में दरकिनार किए जाने के चलते मंदिर प्रबंधन से नाखुश था. उसने अपने अपमान का बदला लेने और मंदिर प्रबंधन को अपने नियंत्रण में लेने के लिए अन्य के साथ मिलकर कथित रुप से साजिश रची थी.

Advertisement

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इस घटना पर कहा था कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जो कि कामगेरे गांव में घटित हुई है. प्रिंसिपल सेक्रटरी और कमिश्नर ने मंड्या और मैसूर में डीएचओ को जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दे दिए हैं. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवार के प्रति शोक व्यक्त किया है. वहीं मरने वालों को 5 लाख मुआवजे का ऐलान किया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »