पीएम मोदी से मिलने कुछ ही घंटों के लिए भारत आएंगे इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू

नेतन्याहू 9 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कुछ घंटों के लिए ही भारत आएंगे.

Advertisement
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (IANS) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (IANS)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 5:01 PM IST

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपने एक दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे. इजराइल के पीएम नेतन्याहू 9 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. न्यूज़ एजेंसी PTI के मुताबिक, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कुछ घंटों के लिए ही भारत आएंगे. वे यहां पीएम मोदी से खास मुलाकात करने आ रहे हैं.

बेंजामिन नेतन्याहू अभी हाल में इजराइल में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बने हैं. इससे पहले यह कीर्तिमान देश के संस्थापक रहे डेविड बेन गुरियन के नाम था. इजराइल को अस्तित्व में आए 25,981 दिन हुए हैं, जिनमें से आज तक के अपने कार्यकाल में नेतन्याहू 4,873 दिनों तक देश के प्रधानमंत्री के पद पर बने हुए हैं.

Advertisement

नेतन्याहू को पाचवीं बार के लिए इस साल प्रधानमंत्री चुना गया लेकिन सरकार बनाने में असमर्थ रहने के चलते उन्होंने फिर से चुनाव में जाने का फैसला किया है. नेतन्याहू वर्तमान में भ्रष्टाचार को लेकर परेशानियों का सामना कर रहे हैं और उनके इस्तीफे की मांग भी की जा रही है. प्रधानमंत्री ने अपने ऊपर लगाए गए सारे आरोपों से इनकार करते हुए इन्हें राजनीति से प्रेरित बताया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement