खुफिया अलर्टः PM मोदी पर हमले के लिए ISIS ने बच्चों को बनाया बम, SPG मुस्तैद

खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईएसआईएस के निशाने पर हैं. इसके लिए इस आतंकी संगठन ने बच्चों को मानव बम बनाकर एक चाइल्ड स्क्वॉयड तैयार किया है और ये बच्चे देश में दाखिल भी हो चुके हैं.

Advertisement
पिछले साल 15 अगस्त को पीएम मोदी सुरक्षा घेरे से निकल बच्चों के बीच चले आए थे पिछले साल 15 अगस्त को पीएम मोदी सुरक्षा घेरे से निकल बच्चों के बीच चले आए थे

विकास वशिष्ठ

  • नई दिल्ली,
  • 24 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 7:49 AM IST

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले की साजिश रच रहा है. इसके लिए वह 12 से 15 साल के बच्चों को मानव बम के तौर पर इस्तेमाल कर सकता है. इस आतंकी संगठन ने बाकायदा बच्चों की भर्ती भी कर ली है. खुफिया एजेंसियों को यह जानकारी मिली है.

अलर्ट जारी, SPG चौकस
अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा है कि हथियारों और विस्फोटकों का इस्तेमाल करने में माहिर 12 से 15 साल के बच्चे देश में घुस चुके हैं. इस बारे में हैं. एसपीजी, एनसीआर पुलिस और इंटेलिजेंस यूनिट को चौकन्ना कर दिया है.

Advertisement

मोदी ने पिछले साल तोड़ा था घेरा
पिछले स्वतंत्रता दिवस पर मोदी लाल किले से निकलते वक्त अपने सुरक्षा दस्ते को बताए बिना ही बच्चों से मिलने उनके बीच चले गए थे. आईएसआईएस इसी का फायदा उठाते हुए मोदी को निशाना बनाने के लिए बच्चों का इस्तेमाल करने की फिराक में है. प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगा है.

अबकी बार घेरा न तोड़ने का आग्रह
पीएम को निशाना बनाने के मकसद से तैयार चाइल्ड स्क्वॉयड से जुड़ी जानकारी मिलने के बाद एसपीजी और सलाहकारों को ब्रीफ कर दिया गया है. पीएम से आग्रह किया गया है कि वह इस बार किसी हाल में अपना सुरक्षा घेरा न तोड़ें. वहीं, दिल्ली पुलिस भी मुस्तैद है. स्पेशल सेल को भी अलर्ट कर उसे सर्च ऑपरेशन जारी रखने को कहा गया है.


इससे पहले गोवा में एक गुमनाम खत जारी कर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी दी गई थी. हालांकि पर्रिकर ने बाद में कहा था कि यह धमकी 50 पैसे का पोस्टकार्ड ही तो था. उनकी या पीएम की जान को किसी से कोई खतरा नहीं है.

Advertisement

आईएस ने जारी किया था बच्चों का वीडियो
आईएस ने कुछ ही दिन पहले बच्चों की कठोर शारीरिक ट्रेनिंग के साथ मशीनगन और रॉकेट लॉन्चर छोड़ते वीडियो भी जारी किया था. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकी कैंपों में भी बच्चों को ट्रेनिंग दी जा रही है. ऐसे आतंकी संगठनों में एक अंसार-उद-तवाहिद (एयूटी) भी है, जो आईएस को भारत में कदम रखने में मदद कर रहा है.

इस बार इसलिए भी है सबसे ज्यादा अलर्
अबकी बार सबसे ज्यादा अलर्ट इसलिए भी है क्योंकि पहली बार राजपथ पर किसी दूसरे देश की सेना हमारी सेना के साथ परेड करने वाली है. फ्रांस की यह टुकड़ी हमारे सैनिकों के साथ फुल ड्रेस रिहर्सल भी कर चुकी है. इससे पहले खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया था कि आईएसआईएस भारत में भी फ्रांस की राजधानी पेरिस जैसे हमले करने की साजिश रच रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement