कॉन्क्लेव: भविष्य में कंप्यूटर इंसान से अधिक काम करेंगे- क्रिस गोपालाकृष्णन

क्रिस ने कहा कि हम कंप्यूटर से काम कराने के लिए पहले एक प्रोग्राम बनाते हैं और वह उसी तरह से काम करता है. अगले चरण में हम कंप्यूटर को किसी प्रॉब्लम को सॉल्व करने में सक्षम बनाते हैं यानी हम कंप्यूटर को सिखाते हैं कि एक सेट ऑफ प्रॉब्लम आती है तो वह खुद कैसे उसे सॉल्व कर सकता है.

Advertisement
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2018 में डॉ. मुरली दोराइस्वामी और क्रिस गोपालाकृष्णन इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2018 में डॉ. मुरली दोराइस्वामी और क्रिस गोपालाकृष्णन

aajtak.in

  • नई दिल्ली/मुंबई,
  • 09 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 8:06 PM IST

तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि दुनिया में तेजी से मशीनीकरण होता जा रहा है. आज हमारे कंप्यूटर बंदर से तेज सोचने लगा है और भविष्य में यह इंसानों से भी अधिक काम करने लगेगा.

2018 के आठवें सत्र में मशीन ब्रेन वर्सेस दि ह्यूमन ब्रेन विषय पर ड्यूक इंस्टीट्यूट फॉर ब्रेन साइंसेज के प्रोफेसर डॉ. मुरली दोराइस्वामी और इंफोसिस के पूर्व सीईओ क्रिस गोपालाकृष्णन ने शिरकत की. इस सत्र का संचालन राज चेनगप्पा ने किया.

Advertisement

इस सत्र के दौरान क्रिस ने कहा कि हम कंप्यूटर से काम कराने के लिए पहले एक प्रोग्राम बनाते हैं और वह उसी तरह से काम करता है. अगले चरण में हम कंप्यूटर को किसी प्रॉब्लम को सॉल्व करने में सक्षम बनाते हैं. यानी हम कंप्यूटर को सिखाते हैं कि एक सेट ऑफ प्रॉब्लम आती है तो वह खुद कैसे उसे सॉल्व कर सकता है.

डॉ. मुरली ने कहा कि दुनिया चौथे इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन में है. आज हमारे कंप्यूटर बंदर से भी तेज सोचने का काम करते हैं. आज कंप्यूटर किसी चेहरे को भी पहचान सकता है. बीते कुछ दशकों में जिस तरह ह्यूमन ब्रेन डेवलप हुआ, उससे कहीं ज्यादा रफ्तार से कंप्यूटर का ब्रेन डेवलप हुआ है.

इस सत्र के दौरान इंफोसिस के पूर्व प्रमुख ने कहा कि भविष्य में कंप्यूटर इंसान से अधिक काम करने लगेंगे. क्रिस के मतुाबिक मौजूदा डिजिटल युग में प्राइवेसी का मुद्दा अब खत्म हो चुका है. वहीं डॉ मुरली ने कहा कि ह्यूमन इंटेलिजेंस में अभी तक हम सिर्फ 30 प्वाइंट आगे बढ़ें है. हमें और आगे बढ़ने के लिए ब्रेन साइंस में निवेश की जरूरत है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement