भ्रष्टाचार के मामले में भारत 79वें स्थान पर, न्यूजीलैंड सबसे पीछे

सर्वेक्षण में इन देशों को 90 अंक मिले हैं, जबकि सोमालिया को सबसे भ्रष्ट देश बताया गया है और उसे केवल 10 अंक मिले हैं. करप्शन परसेप्शन इंडेक्स-2016 में भारत और चीन को भ्रष्टाचार के मामले में एक साथ 79वें स्थान पर रखा गया है.

Advertisement
भ्रष्टाचार के मामले में 79वें स्थान पर भारत भ्रष्टाचार के मामले में 79वें स्थान पर भारत

BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 25 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 6:47 PM IST

बर्लिन की भ्रष्टाचार आकलन एवं निगरानी संस्था ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने भ्रष्टाचार के मामले में दुनिया के कुल 176 देशों की सूची में भारत को 79वें स्थान पर रखा है. टीआई की सीपीआई-2016 की रिपोर्ट के अनुसार न्यूजीलैंड और डेनमार्क को सबसे कम भ्रष्टाचार वाला देश बताया गया है.

सर्वेक्षण में इन देशों को 90 अंक मिले हैं, जबकि सोमालिया को सबसे भ्रष्ट देश बताया गया है और उसे केवल 10 अंक मिले हैं. करप्शन परसेप्शन इंडेक्स-2016 में भारत और चीन को के मामले में एक साथ 79वें स्थान पर रखा गया है.

Advertisement

टीआई के सर्वेक्षण में दोनों देशों ने 40-40 अंक हासिल किये हैं, पिछले साल करप्शन परसेप्शन इंडेक्स-2015 की रिपोर्ट में भारत 38 अंक हासिल करके 76वें स्थान पर था. पिछले साल के सीपीआई सर्वेक्षण में कुल 168 देशों को शामिल किया गया था, जबकि इस साल इस सर्वे में 176 देश शामिल हैं. टीआई के इंडेक्स-2016 के अनुसार कुल 176 देशों में से करीब दो तिहाई देशों की रैंकिंग में गिरावट आई है.

गौरतलब है कि ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल करप्शन परसेप्शन इंडेक्स-2016 के लिए कई स्तरों पर सर्वेक्षण के बाद देशों को अंक प्रदान करता है जिसके आधार पर सर्वेक्षण में शामिल देशों में भ्रष्टाचार की स्थिति का अनुमान लगाया जाता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement