जब राबड़ी CM बन सकती हैं तो देश में कुछ भी हो सकता है: अनुपम

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर तंज कसा है. अनुपम खेर ने कहा है कि जब राबड़ी देवी मुख्यमंत्री बन सकती हैं तो देश में कुछ भी हो सकता है.

Advertisement
रायपुर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुपम खेर रायपुर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुपम खेर

सुनील नामदेव

  • रायपुर,
  • 12 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 10:25 PM IST

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर तंज कसा है. अनुपम खेर ने कहा है कि जब राबड़ी देवी मुख्यमंत्री बन सकती हैं तो देश में कुछ भी हो सकता है. स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर अनुपम खेर रायपुर में नौजवानों की एक सभा को संबोधित कर रहे थे.

अनुपम खेर ने नौजवानों को कामयाबी के टिप्स दिए. इस दौरान अपने व्याख्यान में उन्होंने राबड़ी पर कुछ इस तरह से तंज कसा. उन्होंने कहा कि जब एक लंगोटी वाला बगैर अश्त्र-शस्त्र के देश को आजाद करा सकता है, जब एक दस साल का बच्चा रोज नदी पर करके दस किलोमीटर चलकर स्कूल जाकर देश का प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री बन सकता है तो कुछ भी हो सकता है.

Advertisement

अनुपम खेर यही नहीं रुके, आगे उन्होंने कहा कि 27 साल तक जेल में रहने के बाद नेल्सन मंडेला उसी देश का राष्ट्रपति बन सकते हैं तो कुछ भी हो सकता है. इसके बाद अनुपम खेर ने जो कहा उसे सुनकर लोग हंसे पड़े. उन्होंने कहा कि जब राबड़ी देवी बिहार मुख्यमंत्री बन सकती हैं तो देश में कुछ भी हो सकता है.

रायपुर में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित एक व्याख्यान माला में बतौर मुख्य वक्त अनुपम खेर अपना भाषण दे रहे थे. उन्होंने ख़ुशी जाहिर की कि देश का एक मात्र एयरपोर्ट ऐसा है, जिसका नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर रखा गया है और वो रायपुर में ही है. अनुपम खेर को सुनने के लिए शहर का इनडोर स्टेडियम स्कूली और कॉलेज के छात्रों से खचाखच भरा था. इस दौरान अनुपम खेर के सैकड़ों प्रशंसक भी स्टेडियम में मौजूद थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement