सभी राज्यों के ATS चीफ के साथ गृहमंत्री अमित शाह की बैठक आज

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज सभी राज्यों के एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) चीफ के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान आतंक विरोधी अभियानों की समीक्षा होगी.

Advertisement
गृहमंत्री अमित शाह करेंगे एटीस चीफ के साथ बैठक (फाइल फोटो-ANI) गृहमंत्री अमित शाह करेंगे एटीस चीफ के साथ बैठक (फाइल फोटो-ANI)

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 8:51 AM IST

  • गृह मंत्री अमित शाह की ATS, NIA अधिकारियों के साथ बैठक
  • राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी रहेंगे शामिल

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद कई शहरों में आतंकी साया मंडरा रहा है. इसके मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज सभी राज्यों के एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) चीफ के साथ बैठक करेंगे.

इस दौरान आतंक विरोधी अभियानों की समीक्षा होगी. दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में दूसरे दिन यानी मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शामिल होंगे.

Advertisement

आतंक के खिलाफ रणनीति पर चर्चा

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से ही देश में आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है. जांच एजेंसिया किसी भी तरह के आतंकी हमले को नाकाम करने के लिए एक्शन मोड में हैं.

इस बैठक को अजित डोभाल भी संबोधित करेंगे. इस बैठक में आतंकवादी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी, साथ ही अलग-अलग राज्यों के एटीएस के साथ आपसी सामंजस्य बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी.

दहशत फैलाने की कोशिश में आतंकी

गृह मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने कहा है कि गृह मंत्री अमित शाह आतंक के खिलाफ केंद्र की रणनीति पर चर्चा करेंगे. राज्यों के राज्यों के एटीएस के शीर्ष अधिकारी अपनी आतंकवाद विरोधी रणनीतियों और किसी भी

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे पाकिस्तान स्थित आतंकी समूहों ने हमला करने की धमकी दी है.

Advertisement

(PTI इनपुट के साथ)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement