देश भर में होली की धूम, राजनीतिक फिजाओं में भी घुला रंग और गुलाल

सुरक्षा के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर किसी को बाहर से रंग-गुलाल लाने की इजाजत नहीं है. बताया जाता है कि ऐसा स्याही कांड को देखते हुए एहतियात के तौर पर किया गया है.

Advertisement
होली के रंग में रंगे राहुल गांधी होली के रंग में रंगे राहुल गांधी

स्‍वपनल सोनल

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 7:37 AM IST

देशभर में कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को होली का त्योहार मनाया जा रहा है. होली के हुड़दंग में किसी भी तरह की अवांछित घटना को रोकने के लिए पूरी दिल्ली में ढाई हजार पुलिस कर्मी और इतनी ही तादाद में यातायात कर्मियों को तैनात किया गया है, वहीं इस बीच केंद्रीय मंत्रियों से लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक सभी होली के रंग में सराबोर दिखे.

Advertisement

सुरक्षा के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर किसी को बाहर से रंग-गुलाल लाने की इजाजत नहीं है. बताया जाता है कि ऐसा स्याही कांड को देखते हुए एहतियात के तौर पर किया गया है.

दिल्ली पुलिस उपायुक्त (अपराध) राजन भगत ने बताया कि कुछ संवेदनशील बिंदुओं पर त्वरित प्रतिक्रिया दलों को भी तैनात किया गया है. जबकि पठानकोट के रास्ते आतंकियों में भारत के प्रवेश की भी खबर है. इस बाबत दिल्ली, पंजाब और असम में अलर्ट जारी कर दिया गया है, वहीं गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर होली समारोह के दौरान कहा कि त्योहारों से पहले रूटीन अलर्ट जारी किया जाता है.

दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर में भी होली समारोह का आयोजन हुआ. इस दौरान पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी नेताओं संग गुलाल का टीका लगाते दिखे.

Advertisement

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के दिल्ली आवास पर भी होली का उत्सव मनाया जा रहा है.

संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू भी सदगुरु जग्गी वासुदेव संग होली का त्योहार मनाते दिखे.

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद ने भी एक-दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर होली की बधाई दी.

दिनभर बढ़ाई गई गश्ती
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'उपायुक्त श्रेणी तक के सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह सारे दिन लगातार गश्त लगाते रहें और यह सुनिश्चित करें कि गुंडागर्दी की कोई घटना न हो. त्योहार के बहाने महिलाओं से छेड़छाड़ जैसी घटनाओं के प्रति भी सतर्क रहने को कहा गया है.' पुलिस की पीसीआर इकाई भी संकट में फंसे लोगों के फोन पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए मुस्तैद रहेगी. इसके अलावा पुलिस ने रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और हवाईअड्डे समेत सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement