कांग्रेस को समर्थन के लिए हार्दिक की मांग, सरकारी नौकरी में पाटीदारों को मिले आरक्षण

गुजरात के लिए कांग्रेस के प्रभारी अशोक गहलोत के साथ अपनी वार्ता के दौरान 24 साल के हार्दिक सोमवार को राजनीतिक रूप से असरदार पटेलों के लिए पार्टी के सांगठनिक ढांचे में बड़े प्रतिनिधित्व की मांग की थी. बता दें कि पटेलों को बीजेपी का समर्थक माना जाता है.

Advertisement
हार्दिक पटेल हार्दिक पटेल

परमीता शर्मा / BHASHA

  • अहमदाबाद,
  • 24 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 8:08 PM IST

पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने के लिए कुछ मांगे रखी हैं जिनमें सरकारी नौकरी और शैक्षणिक संस्थानों में पाटीदारों के लिए आरक्षण के आश्वासन जैसी शर्तें मौजूद हैं. कांग्रेस पार्टी में सूत्रों ने बताया कि हार्दिक पटेल ने पाटीदार बहुल निर्वाचन क्षेत्रों में उनके उम्मीदवारों के लिए अधिकतम टिकटों की मांग की है.

Advertisement

गुजरात के लिए कांग्रेस के प्रभारी अशोक गहलोत के साथ अपनी वार्ता के दौरान 24 साल के हार्दिक सोमवार को राजनीतिक रूप से असरदार पटेलों के लिए पार्टी के सांगठनिक ढांचे में बड़े प्रतिनिधित्व की मांग की थी. बता दें कि पटेलों को बीजेपी का समर्थक माना जाता है.

अशोक गहलोत ने सोमवार रात ट्वीट किया कि हार्दिक पटेल और उनके सहयोगियों के साथ अच्छी बैठक हुई. बता दें कि विधानसभा या लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए हार्दिक योग्य नहीं है क्योंकि चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम उम्र 25 साल होनी चाहिए. उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि वह अशोक गहलोत से मिलने के लिए यहां एक होटल में गए थे और कांग्रेस पार्टी के सामने अपनी मांगे रखीं.

बता दें कि गुजरात राजनीति में इन दिनों उछल पुथल मची हुई हैं जिसमें बीजेपी सरकार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. पिछड़े वर्ग के नेता अल्पेश ठाकोर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में सोमवार को पार्टी में शामिल हुए वहीं नरेंद्र पटेल ने बीजेपी पर उन्हें 1 करोड़ रुपये देने का आरोप लगाया.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement