हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू, ऐसे करें अप्लाई

हज कमेटी ऑफ इंडिया के जारी आदेश के अनुसार, 2020 में हज के लिए आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर गुरुवार से शुरू हो गई. यह 30 नवंबर तक चलेगी.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 9:09 PM IST

  • हज यात्रा 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई ऑनलाइन
  • प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगी

सरकारी विभाग को जहां तक संभव हो पेपरलेस बनाने के लिए सरकार ने हज यात्रा 2020 के लिए आवेदन प्रकिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी है. हज यात्रा 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 10 अक्टूबर से शुरू हो गई है.

Advertisement

हज कमेटी ऑफ इंडिया के जारी आदेश के अनुसार, 2020 में हज के लिए आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगी. आवेदन हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट के साथ एन्ड्रॉइड मोबाइल ऐप से भी किया जा सकता है. 

यात्रा के लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन

हज कमेटी के पूर्व सदस्य डॉक्टर एसयू  कुरैशी ने कहा, 'पिछले साल हज कमेटी उत्तर प्रदेश ने बुकलेट आवेदन जारी किया था, तब आवेदन पत्र डाउनलोड करने की सुविधा थी और उस आवेदन पत्र को ऑफलाइन भरकर पोस्ट करना था. हालांकि, इस साल हज यात्रा के लिए पूरी प्रक्रिय को ऑनलाइन कर दिया गया है.  

कैसे करें आवेदन

हज कमेटी उत्तर प्रदेश के उप सचिव जावेद खान ने इंडिया टुडे को बताया,  'ई-सुविधा काउंटर यूपी के हर जिले में खुले रहेंगे, जहां से अशिक्षित या कम पढ़े-लिखे लोग सहायता ले सकते हैं. यह काउंटर मुफ्त होंगे. अगर कोई कोई इस सेवा के लिए पैसे की मांग करता है तो ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.'

उन्होंने बताया, 'hajcommittee.gov.in वेबसाइ पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया काफी सरल है. वेबसाइट पर अकाउंट बनाने के लिए केवल ईमेल आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी. अकाउंट क्रिएट करने के बाद आवेदक फॉर्म भरेंगे और इसके साथ पासपोर्ट, बैंक अकाउंट, निवास प्रूफ और एफिडेविट की स्कैन कॉपी संलग्न करेंगे.'

Advertisement

गुगल प्ले से ऐप करें डाउनलोड

उन्होंने बताया, 'वे लोग जो मोबाइल से आवेदन कर रहे हैं वे गुगल प्ले से ऐप डाउनलोड कर आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद आवेदक आवेदन शुल्क जमा करने के लिए पे-इन-स्लिप डाउनलोड करना होगा. आवेदकों को 300 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे. आवेदन शुल्क 'हज कमिटी ऑफ इंडिया मुंबई एसबीआई अकाउंट- 35398104789 और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अकाउंट- 318702010406010 पर जमा कर सकते हैं. इसके अलावा वेबसाइट शुल्क जमा के लिए ई-पेमेंट की सुविधा भी है.'

हालांकि, हज यात्रा के लिए पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया को लेकर कई मुस्लिम परेशान भी हैं. हाजी मोहम्मद मुस्तकीम का कहना है कि यह प्रक्रिया कम पढ़े-लिखे मुसलमानों के लिए बहुत जटिल है, जबकि इससे साइबर कैफे संचालकों को फायदा होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement