आंध्र: फार्मा कंपनी में लगी भीषण आग, 12 फायर ब्रिगेड मौके पर, कई घायल

आंध्र प्रदेश के विजाग जिले के परवाड़ा फार्मा सिटी में एक औद्योगिक इकाई में भीषण आग लग गई. हादसा कितना भयंकर था इसका अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि लोगों ने वहां कई जोरदार धमाके सुने. दमलकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.

Advertisement
आग की लपटों को दूर से ही देखा जा सकता है (फोटो: Aajtak) आग की लपटों को दूर से ही देखा जा सकता है (फोटो: Aajtak)

aajtak.in

  • ,
  • 13 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 12:55 AM IST

  • परवाड़ा में एक फार्मा कंपनी ने लगी भीषण आग
  • आग की ऊंची-ऊंची लपटें काफी दूर से भी दिखीं

आंध्र प्रदेश के विजाग जिले के परवाड़ा फार्मा सिटी में एक औद्योगिक इकाई में भीषण आग लग गई. हादसा कितना भयंकर था इसका अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि लोगों ने वहां कई जोरदार धमाके भी सुने. दमलकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक यह आग रैमकी फार्मा के प्लांट में लगी है.

Advertisement

इस घटना के कुछ घायलों को गाजुवाका के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग की लपटें और उसका उठता धुआं काफी दूर से ही देखा जा सकता है. धमाकों की आवाज सुन दहशत में आए स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे. आग को काबू में पाने के लिए कम से कम दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं हैं लेकिन आग इतनी विकराल हो गई है कि उसे काबू करने में वक्त लग रहा है. कैमिकल्स की वजह से आग पूरे प्लांट में फैल चुकी है.

आंध्र प्रदेश सरकार उद्योग मंत्री मेकापाती गौथम रेड्डी ने मौके पर मौजूद पुलिस से बात की. इसके साथ ही रेड्डी ने सभी संबंधित विभागों को जल्द से जल्द हालात पर काबू करने और जल्द से जल्द आग बुझाने के लिए कहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पुलिस ने सीज की बाइक तो शख्स ने खुद को लगा ली आग

घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी ने कहा कि लपटें एक रिएक्टर से आईं और फैल गईं. जिस वक्त यह घटना हुई यूनिट के अंदर केवल चार व्यक्ति मौजूद थे, और अपनी जान की सुरक्षा के लिए बाहर भाग निकले. इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. फायर टेंडर आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं.

ताजा जानकारी के मुताबिक आग बुझाने के लिए ऑपरेशन जारी है. नागरिकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. दमकलकर्मियों के साथ एसएचओ परवाड़ा, एसीपी और डीसीपी भी मौजूद हैं. वहीं विशाखापत्तनम के सीपी आरके मीणा व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: मुंबई में शॉपिंग सेंटर में लगी आग , मौके पर पहुंचीं 14 दमकल गाड़ियां

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement