आलिया-वरुण की कलंक रिलीज, सेलेब्स ने दिए ये रिएक्शन
aajtak.in | 13 जून 2019, 6:32 PM IST
मल्टीस्टारर फिल्म कलंक रिलीज हो गई है. इस फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित और आदित्य रॉय कपूर नजर आएंगे. ये एक पीरियड ड्रामा मूवी है. फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया है. कंलक में सालों बाद संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी बनी है. वहीं आलिया भट्ट और वरुण धवन की दोबारा से रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. फिल्म के गानों को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. कलंक को सोशल मीडिया पर सेलेब्स और लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.