चुनाव आयोग की अपील, चुनाव के दौरान प्लास्टिक के उपयोग से बचें राजनीतिक दल

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा है कि चुनाव आयोग ने चुनाव के दौरान प्लास्टिक के उपयोग से बचने के लिए राजनीतिक दलों से अपील की है.

Advertisement
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा (फोटो- ANI) मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा (फोटो- ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 7:42 PM IST

  • चुनाव आयोग ने प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील की
  • सीईसी बोले- मतपत्रों के माध्यम से चुनाव कराया जाना संभव नहीं

आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा है कि चुनाव आयोग ने चुनाव के दौरान प्लास्टिक के उपयोग से बचने के लिए राजनीतिक दलों से अपील की है.

Advertisement

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा का कहना है कि कुछ राजनीतिक दलों ने मतपत्र के माध्यम से मतदान के बारे में कहा है. सुनील अरोड़ा ने कहा कि अब मतपत्रों के माध्यम से चुनाव कराया जाना संभव नहीं है, ये अब इतिहास हो चुका है. साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है. ईवीएम में खराबी हो सकती है लेकिन छेड़छाड़ नहीं की जा सकती.

बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सुनील अरोड़ा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर कहा कि कुछ राजनीतिक दलों ने दिवाली के बाद चुनाव कराने की मांग की है. बता दें कि इस साल के आखिर तक देश के तीन राज्य महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा के चुनाव होने तय हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement