Advertisement

Budget Session 2020: राष्ट्रपति बोले- CAA लागू कर सरकार ने बापू की इच्छा पूरी की

aajtak.in | 31 जनवरी 2020, 6:18 PM IST

संसद बजट सत्र (Parliament Budget Session): अर्थव्यवस्था के बिगड़ते हालात के बीच आज संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी. शुक्रवार को बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से हुई, जिसके बाद सरकार की ओर से आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा. सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह चाहते हैं कि सत्र में आर्थिक मसलों पर चर्चा हो. बजट सत्र से जुड़ी खबरों, बड़े अपडेट्स के लिए इस ब्लॉग के साथ जुड़े रहें...

12:01 PM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover

देशवासियों के प्रयास से भारत में पिछले चार साल में पेड़ और वन के क्षेत्र में 13 हजार वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है।

इसी तरह बाघों की संख्या जो 2014 में 2,226 थी वह जुलाई, 2019 में बढ़कर 2,967 हो चुकी है। देश में बाघों की बढ़ती संख्या संतोष का विषय है — राष्ट्रपति कोविन्द

— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2020
12:00 PM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
आतंक के स्वरूप के देखते हुए जनता का सहयोग काफी काम आता है, मेरी सरकार आतंकवाद से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है. आतंकवाद फैलाने के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए सेना के जवानों को पूरी छूट दी गई है. सरकार विदेश नीति को महत्वपूर्ण हिस्सा मानती है और पड़ोसी देशों के साथ संबंध बेहतर करने में सरकार अग्रसर रही है.
11:55 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover

सरकार द्वारा ऑटोमोबाइल और रेलवे में भी मेक इन इंडिया को प्रोत्साहित किया जा रहा है। वंदे भारत और तेजस एक्सप्रेस के रूप में पूरी तरह से भारत में बन रही आधुनिक रेलगाड़ियों का निर्माण कार्य प्रगति पर है — राष्ट्रपति कोविन्द

— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2020
11:50 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover

DBT के माध्यम से पिछले 5 वर्षों में 9 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है। लीकेज रुकने की वजह से मेरी सरकार द्वारा एक लाख 70 हजार करोड़ से अधिक रुपए, गलत हाथों में जाने से बचाए गए हैं — राष्ट्रपति कोविन्द

— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2020
Advertisement
11:50 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बन गया है, मेरी सरकार मेक इन इंडिया को आगे बढ़ा रही है. मैं भारतीयों से अपील करूंगा कि वो स्थानीय सामान खरीदें.
11:46 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover

आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट अप इकोसिस्टम भारत में है। स्टार्ट अप इंडिया अभियान के तहत देश में 27 हज़ार नए स्टार्ट अप्स को मान्यता दी जा चुकी है — राष्ट्रपति कोविन्द pic.twitter.com/BkfVugVnvw

— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2020
11:42 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार की ओर से डिजिटल क्रांति को बल दिया जा रहा है, पिछले पांच साल में भारत में डिजिटल व्यवस्थाएं विकसित हुई हैं. देश में 121 करोड़ लोगों के पास आधार कार्ड है, भीम ऐप जैसी सुविधाएं भी लोगों को मददद पहुंचा रही है. इन योजनाओं से सरकार का पैसा गलत हाथों में जाने से बच रहा है और गरीबों को सीधा लाभ हो रहा है.
11:41 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover

किसानों के लिए शुरू किए गए ऑनलाइन राष्ट्रीय बाज़ार यानि e-NAM का प्रभाव भी अब दिखाई देने लगा है — राष्ट्रपति कोविन्द pic.twitter.com/MAepfP7Cee

— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2020
11:39 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि युवाओं के लिए केंद्र सरकार स्टार्ट अप, खेल के क्षेत्र में बड़े कदम उठा रही है. इससे युवाओं को लाभ हो रहा है और देश के भविष्य को मजबूत किया जा रहा है.
Advertisement
11:37 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover

संसद के दोनों सदनों द्वारा नागरिकता संशोधन कानून बनाकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की इच्छा को पूरा किया गया है — राष्ट्रपति कोविन्द pic.twitter.com/NzpQe6uj7H

— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2020
11:33 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover

मैं पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार की निंदा करते हुए, विश्व समुदाय से इसका संज्ञान लेने और इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने का भी आग्रह करता हूं — राष्ट्रपति कोविन्द pic.twitter.com/uIW8wMflZX

— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2020
11:28 AM (6 वर्ष पहले)

CAA का जिक्र होते ही संसद में हंगामा

Posted by :- Mohit Grover
राष्ट्रपति ने संसद में कहा कि विभाजन के समय भारत के लोगों को काफी परेशानी हुई. महात्मा गांधी ने कहा था कि जो हिंदू पाकिस्तान में नहीं रहना चाहते वो भारत आ सकते हैं, मेरी सरकार ने नागरिकता कानून लागू कर बापू की इच्छा पूरी की.राष्ट्रपति ने जैसे ही अपने भाषण में CAA का जिक्र किया तो विपक्षी नेताओं ने संसद में हंगामा किया और नारेबाजी की. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस दौरान पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे हमले की निंदा की और ननकाना साहिब की घटना का जिक्र किया.
11:23 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने सरकार के द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र किया. अल्पसंख्यक वर्ग के सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए काम कर रही है. मुस्लिम छात्रों के लिए स्कॉलरशिप दी गई है, सऊदी अरब ने भी हज की लिमिट को बढ़ाया गया है.
11:21 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि सरकार की ओर से नॉर्थ ईस्ट में विकास की रफ्तार को बढ़ाया गया, वहां से कनेक्टविटी बढ़ाई गई है. लोगों का जीवन आसान बनाने की कोशिश हुई है, बोडो की समस्या के लिए सरकार ने कदम उठाए हैं.
Advertisement
11:18 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover

देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले 40 लाख से ज्यादा लोग, बरसों से इस अपेक्षा में जी रहे थे कि एक दिन उन्हें अपने घर का मालिकाना हक और गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार मिलेगा। दिल्ली की 1,700 से अधिक कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की इस अपेक्षा को भी सरकार ने पूरा किया है। pic.twitter.com/Cc5QZ3Lyu8

— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2020
11:18 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
संसद में राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार ने रिकॉर्ड वक्त में करतारपुर कॉरिडोर को पूरा किया. देश की राजधानी दिल्ली में 40 लाख से ज्यादा लोग वर्षों से इस अपेक्षा में जी रहे थे कि उन्हें मकान का मालिकाना हक मिलेगा, मेरी सरकार ने इस सपने को पूरा किया है.
11:15 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जहां मार्च 2018 तक जम्मू-कश्मीर में लगभग 3,500 घर बनाए गए थे, वहीं दो साल से भी कम समय में 24,000 से ज्यादा घरों का निर्माण पूरा किया गया है — राष्ट्रपति कोविन्द pic.twitter.com/cP6iE6vDNd

— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2020
11:14 AM (6 वर्ष पहले)

कश्मीर में होगा विकास...

Posted by :- Mohit Grover
राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर काम कर रही है. नेहरू की सरकार में उद्योग मंत्री रहे श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक विधान का सपना देखा था, मेरी सरकार ने करोड़ों स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया है. अनुच्छेद 370 हटाने के साथ कश्मीर के लोगों को वही अधिकार मिले हैं जो पूरे देश को मिलते हैं. इससे कश्मीर का विकास होगा.
11:11 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover

सुप्रीम कोर्ट द्वारा रामजन्मभूमि पर फैसले के बाद देशवासियों द्वारा जिस तरह परिपक्वता से व्यवहार किया गया, वह भी प्रशंसनीय है — राष्ट्रपति कोविन्द pic.twitter.com/KdVqdvKnuY

— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2020
Advertisement
11:11 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover

मेरी सरकार, ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र पर चलते हुए, पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम कर रही है — राष्ट्रपति कोविन्द pic.twitter.com/AhnWcnC9Pu

— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2020
11:10 AM (6 वर्ष पहले)

विरोध के नाम पर हिंसा समाज कमजोर करती है

Posted by :- Mohit Grover
संसद में राष्ट्रपति बोले कि पिछले सात महीनों में संसद ने नए कीर्तिमान बनाए, मेरी सरकार की इच्छा के कारण मुस्लिम महिलाओं को न्याय देने वाले तीन तलाक कानून, देश को अधिकार देने वाला उपभोक्ता कानून, चिटफंड कानून, बच्चों के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए सजा का कानून बनाया गया.

सुप्रीम कोर्ट द्वारा रामजन्मभूमि पर फैसले के बाद देशवासियों के द्वारा जिस तरह से परिपक्व व्यवहार किया गया, वह स्वागत योग्य है. लोकतंत्र में चर्चा जरूरी है, लेकिन विरोध के नाम पर हिंसा समाज को कमजोर बनाती है.

11:06 AM (6 वर्ष पहले)

संसद के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति का संबोधन

Posted by :- Mohit Grover
संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि ये दशक भारत के लिए महत्वपूर्ण है, आजादी के 75 साल पूरे होंगे. हमें नए भारत का निर्माण करना है, मेरी सरकार के प्रयासों से पिछले पांच वर्ष में इस दशक को भारत का दशक बनाने की नींव रखी जा चुकी है.
राष्ट्रपति ने कहा कि पूज्य बापू का ग्राम स्वराज का सपना हो, नेहरू जी का आधुनिक भारत बनाने का सपना हो या फिर दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय का सपना हो. भारत का संविधान सपनों को पूरा करने में हमारा मार्गदर्शक है. हमारा संविधान देश के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करता है और उन्हें उनके कर्तव्यों के बारे में बताता है.

10:53 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
अपनी लग्जरी गाड़ी में सवार होकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भवन से रवाना हुए. चारों ओर राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड उनके साथ चल रहे हैं. अब से कुछ ही देर में राष्ट्रपति संसद भवन पहुचेंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका स्वागत करेंगे.
10:50 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
गृह मंत्री अमित शाह भी संसद भवन पहुंचे.

Union Home Minister Amit Shah arrives in Parliament. #BudgetSession pic.twitter.com/mlt17MO8c4

— ANI (@ANI) January 31, 2020
Advertisement
10:42 AM (6 वर्ष पहले)

संसद के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति...

Posted by :- Mohit Grover
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने आवास से संसद भवन के लिए रवाना हो गए हैं. अब से कुछ देर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे.

10:36 AM (6 वर्ष पहले)

मजबूत नींव डालने वाला सत्र...

Posted by :- Mohit Grover
बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दूसरे कार्यकाल का ये प्रथम सत्र है, इस सत्र में दशक के उज्जवल भविष्य के लिए जरूरी है. कल नववर्ष का बजट पेश किया जाएगा. ये सत्र आर्थिक विषयों पर चर्चा में केंद्रित रहे, वैश्विक आर्थिक विषयों के संदर्भ में भारत किस प्रकार से परिस्थितियों का फायदा उठा सकता है, अपने देश की आर्थिक गतिविधि को मजबूत बनाते हुए कैसे आगे बढ़ सकता है. पीएम मोदी बोले कि वह चाहते हैं कि इस सत्र में आर्थिक मसलों पर चर्चा हो.
10:28 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से कुछ देर में बयान जारी करेंगे.
10:22 AM (6 वर्ष पहले)

आर्थिक सर्वे से पहले बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्‍स 41,100 अंक के पार

Posted by :- Mohit Grover
आर्थिक सर्वे के सामने आने से पहले शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली है. शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्सर 150 अंक से अधिक मजबूत हुआ तो वहीं निफ्टी में 40 अंक तक की बढ़त दर्ज की गई. सुबह 9.40 बजे सेंसेक्सर 41,090 अंक के स्तबर पर कारोबार करता दिखा. इसी तरह निफ्टी 12,070 अंक के स्त र को पार कर गया.
9:57 AM (6 वर्ष पहले)

संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन

Posted by :- Mohit Grover
संसद का बजट सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष गांधी मूर्ति के पास प्रदर्शन कर रहा है. विपक्ष के कई नेता ‘संविधान बचाओ’ के पोस्टर के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. विपक्ष की ओर से सरकार को नागरिकता संशोधन एक्ट के मसले पर घेरा जा रहा है.
Advertisement
9:48 AM (6 वर्ष पहले)

प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलेगा राज...

Posted by :- Mohit Grover

यह रिपोर्ट 31 जनवरी को यानी आज संसद के दोनों सदनों में वित्त मंत्री के द्वारा रखी जाएगी. संसद का बजट सत्र आज सुबह 11 बजे शुरू होगा. थोड़ी ही देर में इकोनॉमिक सर्वे को संसद  पटल पर रखा जाएगा.  उसके बाद दोपहर करीब 1.45 बजे सीईए सुब्रमण्यम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसके बारे में विस्तार से बताएंगे. इसमें सुब्रमण्यम और उनकी टीम अगले वित्त वर्ष 2020-21  के लिए देश का आर्थ‍िक रोडमैप भी पेश करेंगे.

8:57 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
आज पेश होने वाले आर्थिक सर्वे की कॉपियां संसद भवन पहुंच गई हैं. कल पेश होने वाले बजट से पहले आज आर्थिक सर्वे आएगा.

Delhi: Copies of the #EconomicSurvey brought to Parliament. Finance Minister Nirmala Sitharaman will table the Economic Survey 2019-20 today. #BudgetSession pic.twitter.com/DPJkgYCMEP

— ANI (@ANI) January 31, 2020
7:50 AM (6 वर्ष पहले)

आज संसद में क्या-क्या खास...

Posted by :- Mohit Grover

-    संसद में सुबह 9.30 बजे विपक्षी नेताओं की बैठक.
-    दोपहर 2 बजे बीजेपी पार्लियामेंट्री कमेटी की बैठक.
-    3 बजे एनडीए के नेताओं की बैठक.
-    शाम 4.30 बजे  उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू राज्यसभा के फ्लोर लीडर्स के साथ बैठक करेंगे.
7:50 AM (6 वर्ष पहले)

सरकार को घेरेने की तैयारी में विपक्ष

Posted by :- Mohit Grover

देश में इस वक्त नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ माहौल बना हुआ है, गुरुवार को ही जामिया के बाहर एक नाबालिग ने गोली चला दी, दिल्ली के चुनाव भी हैं और ऐसे में बजट सत्र शुरू हो रहा है. विपक्ष हर मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है. संयुक्त बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को भरोसा दिलाया था कि वह हर मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार हैं.
7:49 AM (6 वर्ष पहले)

गिरती अर्थव्यवस्था को उबारने की चुनौती

Posted by :- Mohit Grover
गिरती हुई जीडीपी, बेरोजगारी की समस्या के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने बजट पेश करने की चुनौती है. सरकार की ओर से पिछले कुछ महीनों में अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए कई फैसले लिए गए, लेकिन इनका कोई खास असर नहीं दिखा. ऐसे में बजट में कारोबार, टैक्सपेयर्स, किसान, महिला, युवा समेत हर तबके को खुश करना सरकार के लिए आसान नहीं होगा.
Advertisement
7:49 AM (6 वर्ष पहले)

राष्ट्रपति के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत

Posted by :- Mohit Grover

नागरिकता संशोधन एक्ट के मसले पर देशभर में विरोध के बीच बजट सत्र की शुरुआत हो रही है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज संसद से संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे, जिसके बाद सरकार की ओर से आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का ये पहला बजट है, ऐसे में हर किसी की नज़र सरकार की रणनीति पर रहेगी.