दिल्ली-एनसीआर में फिर भूकंप, साल में 10 से ज्यादा बार लग चुके हैं झटके

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बीते कुछ माह में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए हैं. बीते करीब दो महीने की ही बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में कई बार भूकंप आ चुका है. बीते एक साल में दिल्ली-एनसीआर में 10 से ज्यादा बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2020,
  • अपडेटेड 8:39 PM IST

  • दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके
  • एक साल में कई बार आ चुके हैं भूकंप

दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में बीते कुछ दिनों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. लगातार आ रहे भूकंप के झटकों के कारण लोगों में खौफ का माहौल बना हुआ है. अब दिल्ली में एक बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

बीते करीब दो महीने की ही बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में कई बार भूकंप आ चुका है. हालांकि राहत की बात ये रही कि कम तीव्रता के कारण किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ. दरअसल, भूकंप को मापने के लिए भारत को जोन 2, जोन 3, जोन 4 और जोन 5 में बांटा गया है. राजधानी दिल्ली और उसके आसपास का इलाका जोन 4 में आता है. ये वो जोन है, जहां 7.9 तीव्रता तक का भूकंप आ सकता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में कितना बड़ा है भूकंप का खतरा, क्या है तैयारी

कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि भूकंप के लिहाज से दिल्ली काफी संवेदनशील इलाका है. भूकंप के लिहाज से दिल्ली कितनी संवेदनशील है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते एक साल में ही दिल्ली-एनसीआर में 10 से ज्यादा बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

दिल्ली-एनसीआर में एक साल में कब-कब महसूस किए गए भूकंप के झटके

3 जुलाई, 2020- दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई.

8 जून, 2020- दिल्ली में कम तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.1 रही.

3 जून, 2020- नोएडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है. रात 10 बजकर 42 मिनट पर झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र दक्षिण-पूर्व नोएडा में था.

Advertisement

29 मई, 2020- दिल्ली और इससे सटे कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई.

28 मई, 2020- 29 मई के एक दिन पहले भी दिल्ली में भूकंप आया था. इसकी तीव्रता 2.5 थी. यानी 24 घंटे के अंदर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

ये भी पढ़ें-दिल्ली में क्यों हमेशा बना रहता है भूकंप का खतरा? जानें खतरे के किस जोन में है राजधानी

15 मई, 2020-15 मई को दिल्ली में भूकंप का झटका महसूस किया गया था. हालांकि, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता केवल 2.2 थी.

10 मई, 2020- 10 मई को दोपहर में करीब 1.45 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 थी.

13 अप्रैल, 2020- 13 अप्रैल को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 थी. भूकंप का केंद्र दिल्ली ही था.

12 अप्रैल, 2020- रिक्टर स्केल पर भूंकप की तीव्रता 3.5 मापी गई है. कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन था. इसके बीच दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में भूकंप के झटके महसूस किए गए.

20 दिसंबर, 2019- शाम 5 बजकर 9 मिनट पर दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के काबुल में उत्तर-पूर्व में था, जहां भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई.

Advertisement

19 नवंबर, 2019- दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप का केंद्र बिंदु भारत-नेपाल था. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई.

24 सितंबर, 2019- दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. ये झटके शाम करीब 4 बजकर 35 मिनट पर महसूस हुए. पीओके के जाटलान इलाके में भूकंप का केंद्र था. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 दर्ज की गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement