पूर्व PM वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा पर खर्च का मामला सुलझा, जल्द होगा भुगतान

बुधवार को सूचना विभाग के निदेशक ने एलडीए सचिव को पत्र लिखकर आयोजन पर हुए खर्च के दस्तावेज मांगे हैं, ताकि भुगतान किया जा सके.

Advertisement
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा (फाइल फोटो) पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा (फाइल फोटो)

aajtak.in / शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 28 जून 2019,
  • अपडेटेड 2:24 AM IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा पर खर्च हुए 2.5 करोड़ रुपए के भुगतान का मामला सुलझने वाला है. सूचना निदेशक ने एलडीए सचिव को पत्र लिखकर खर्च के दस्तावेज देने को कहा है ताकि विभाग की तरफ से भुगतान किया जा सके.

दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा पर खर्च हुए करीब ढाई करोड़ रुपए का भुगतान एलडीए ने किया था लेकिन उसे ये भुगतान वापस नहीं मिल रहा था. सूत्रों के मुताबिक, महज मौखिक निर्देश पर एलडीए ने आयोजन का खर्च उठाया था. इसके बाद भुगतान को लेकर पर्यटन और सूचना विभाग के बीच फाइल गुम हो गई थी.

Advertisement

आयोजन के करीब 10 महीने बाद मजबूर होकर एलडीए ने पत्र लिखकर रुपए मांगे थे. इसके बाद जांच की गई और संबंधित विभागों से पूछताछ शुरू हुई थी. इस बीच बुधवार को सूचना विभाग के निदेशक ने एलडीए सचिव को पत्र लिखकर आयोजन पर हुए खर्च के दस्तावेज मांगे, ताकि भुगतान किया जा सके.

लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश 23 अगस्त 2018 को आया था. इस दौरान गोमती नदी के किनारे झूलेलाल वाटिका में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. बारिश की आशंका पर एलडीए ने झूलेलाल पार्क में वॉटर प्रूफ जर्मन हैंगर पंडाल लगवाया था और ये सारा खर्च विशेष व्यवस्था के तहत बिना टेंडर हुए थे. उस वक्त गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेताओं के आने के कारण आनन फानन में तैयारियां की गईं और बिना टेंडर ही कई काम करवाए गए थे. हालांकि बाद में खर्च का भुगतान करने से पर्यटन और सूचना विभाग पीछे हटने लगे.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक श्रद्धांजलि सभा के लिए किसी भी तरह का बजट न होने की बात कही जाने लगी. मामले के तूल पकड़ने पर सूचना निदेशक शिशिर ने एलडीए को आयोजन का खर्च लौटाने का आश्वासन दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement