तमिलनाडु में फिर भाषा पर बवाल, स्टालिन बोले-तमिल में नहीं छपा चालान तो आंदोलन

द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) की ओर से भाषा के मुद्दे पर कड़ा रुख वक्त-वक्त पर जताया जाता रहा है. पार्टी की ओर से पहले नई शिक्षा नीति के ड्राफ्ट का विरोध किया गया. फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘एक राष्ट्र, एक भाषा’ संबंधी बयान पर आपत्ति व्यक्त की गई.

Advertisement
डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन (फाइल फोटो-IANS) डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन (फाइल फोटो-IANS)

लोकप्र‍िया वासुदेवन

  • चेन्नई,
  • 04 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 2:33 PM IST

  • ट्रैफिक चालान तमिल में नहीं होने पर DMK नाराज
  • सिर्फ हिन्दी-अंग्रेज़ी में ट्रैफिक चालान छपने पर ऐतराज
  • तमिल को नहीं जोड़ा तो पूरे तमिलनाडु में प्रदर्शन: स्टालिन

द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) की ओर से भाषा के मुद्दे पर कड़ा रुख वक्त-वक्त पर जताया जाता रहा है. पार्टी की ओर से पहले नई शिक्षा नीति के ड्राफ्ट का विरोध किया गया. फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘एक राष्ट्र, एक भाषा’ संबंधी बयान पर आपत्ति व्यक्त की गई.

Advertisement

अब डीएमके ने ट्रैफिक चालान के फॉर्म में तमिल भाषा के गायब होने पर विरोध जताया है. डीएमके का सवाल है कि ट्रैफिक चालान के फॉर्म सिर्फ अंग्रेज़ी और हिन्दी में ही क्यों प्रिंट कराए गए हैं. डीएमके के मुताबिक तमिलभाषियों का चालान काटे जाने पर उन्हें समझ ही नहीं आता कि उस पर क्या लिखा है?

डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने रविवार को केंद्र सरकार को चेताया कि अगर चालान में तमिल को दोबारा नहीं जोड़ा गया तो उनकी पार्टी पूरे तमिलनाडु में विरोध प्रदर्शन करेगी. पार्टी के यूथ विंग के सचिव उदयनिधि स्टालिन ने भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और तमिलनाडु की एआईडीएमके सरकार पर निशाना साधा है.

उदयनिधि ने इस संबंध में एक नवंबर को काटे गए एक चालान की तस्वीर के साथ ट्वीट भी किया. उदयनिधि ने कहा, “तमिलनाडु की स्थापना वाले दिन ट्रैफिक चालान में तमिल शब्दों को नहीं पाया जा सकता. जब अमित शाह ने कहा था कि हिन्दी राष्ट्रीय भाषा है तो तमिलनाडु के सीएम ने मज़बूती से कहा था कि राज्य में सिर्फ दो भाषा वाली नीति का पालन होता है. हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया था कि ये दो भाषा वाली नीति असल में हिन्दी और अंग्रेज़ी से जुड़ी है.”

Advertisement

बता दें कि चालान की रसीद को नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर ने विकसित किया है. इस साल जून में इन्हें लागू किया गया. चेन्नई पुलिस ने जब कॉन्टेक्ट लेस ट्रैफिक वायोलेशन्स पेमेंट सिस्टम शुरू किया तो इसी तरह के चालान भेजे जाने लगी. इऩ पर अंग्रेजी और हिन्दी में ही शब्द हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement