चक्रवात तूफान वायु का नहीं टला खतरा, 7 और ट्रेनें रद्द

चक्रवाती तूफान वायु के चलते 7 मेनलाइन ट्रेनें रद्द कर दी हैं. इसके अलावा 5 ट्रेनें अल्पावधि के लिए आंशिक रूप से रद्द की गई हैं. चक्रवाती तूफान 'वायु' गुजरात के द्वारका की ओर बढ़ रहा है. तूफान 'वायु' शुक्रवार सुबह पोरबंदर तट से 120 किलोमीटर दूर है, लेकिन पोरबंदर और उसके आस-पास के इलाकों में इसका असर देखने को मिल रहा है.

Advertisement
7 मेनलाइन ट्रेनें रद्द 7 मेनलाइन ट्रेनें रद्द

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2019,
  • अपडेटेड 4:59 PM IST

चक्रवात वायु के कारण हाहाकार अभी भी मचा हुआ है. जिसको लेकर प्रशासन भी पुख्ता इंतजाम कर रहा है. इसी के मद्देनजर सात और ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

चक्रवाती तूफान वायु के चलते 7 मेनलाइन ट्रेनें रद्द कर दी हैं. इसके अलावा 5 ट्रेनें अल्पावधि के लिए आंशिक रूप से रद्द की गई हैं. चक्रवाती तूफान 'वायु' गुजरात के द्वारका की ओर बढ़ रहा है. तूफान 'वायु' का पोरबंदर और उसके आस-पास के इलाकों में असर देखने को मिल रहा है. वहीं इससे पहले भी तूफान के खतरे को देखते हुए कई ट्रेनों को रद्द किया गया था.

Advertisement

इसके अलावा चक्रवाती तूफान 'वायु' के कारण गोवा में भी मॉनसून के आने में देरी हो रही है. मौसम विभाग के अधिकरी के मुताबिक चक्रवात गोवा को पार कर चुका है, और गुजरात के पोरबंदर की ओर है. दीव, सोमनाथ, जूनागढ़ और द्वारका के क्षेत्रों के प्रभावित होने की संभावना है. गोवा में इससे पहले 12 से 15 जून के बीच मॉनसून के दस्तक देने की उम्मीद थी लेकिन तूफान 'वायु' के कारण इसमें और देरी होगी.

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »