Advertisement

Coronavirus: भारत के लिए गुड न्यूज, जापानी क्रूज पर फंसे भारतीय हो रहे ठीक

aajtak.in | 18 फरवरी 2020, 9:34 AM IST

चीन में महामारी का रूप ले चुका कोरोना वायरस (Coronavirus) दुनिया भर में पैर पसार रहा है. करीब 25 देशों में कोरोना वायरस (COVID-19) के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. जानलेवा कोरोना वायरस से चीन (China) में मरने वालों का आंकड़ा 1700 पार पहुंच गया है. हालांकि, भारत को कोरोना वायरस पर काबू पाने में बड़ी सफलता मिली है. केरल में पाए गए कोरोना संक्रमित तीनों मरीजों का संक्रमण खत्म हो गया है. कोरोना वायरस से जुड़ी खबरें और अपडेट्स पढ़ने के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें.

7:37 PM (6 वर्ष पहले)

जापान में क्रूज पर फंसे 4 भारतीय हो रहे स्वस्थ

Posted by :- Rachit kumar
जापान के तट पर खड़े क्रूज शिप डायमंड प्रिंसेज में कोरोना वायरस से संक्रमित 4 भारतीय ठीक हो रहे हैं. उनका इलाज जारी है. भारतीय एंबेसी ने यह जानकारी दी है.
2:20 PM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Sana Zaidi
2:17 PM (6 वर्ष पहले)

कोरोना वायरस से लड़ने में चीन की मदद करेगा भारत

Posted by :- Sana Zaidi
Advertisement
2:11 PM (6 वर्ष पहले)

कोरोना वायरस से निपटने के लिए तिब्बत ने ऐसे की मदद

Posted by :- Sana Zaidi
11वें पंचेन लामा और तिब्बत डेवलपमेंट फंड ने चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में कोरोना वायरस से लड़ने में मदद के लिए 10 लाख युआन (लगभग 1,43,145 डॉलर) की मेडिकल आपूर्ति दान की है. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक मेडिकल इसमें दस्ताने, आइसोलेशन गाउन, मास्क और थर्मामीटर शामिल हैं, जिन्हें क्षेत्र में कोरोना वायरस से निपटने के लिए भेजा गया है.
11:20 AM (6 वर्ष पहले)

40 अमेरिकियों में कोरोना वायरस का संक्रमण

Posted by :- Sana Zaidi
जापान में क्रूज पर फंसे लोगों में 40 अमेरिकी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. इस क्रूज पर सवार 3 भारतीय भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. अबतक क्रूज पर कुल 200 से ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं.
10:34 AM (6 वर्ष पहले)

कोरोना वायरस से ताइवान में हुई पहली मौत

Posted by :- Sana Zaidi
ताइवान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोना वायरस से हुई पहली मौत की पुष्टि की है. ताइवान के स्वास्थ्य मंत्री चेन शी चुंग ने रविवार को बताया कि कोरोना वायरस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि उन्होंने हाल ही कोई विदेश यात्रा नहीं की थी.    
10:10 AM (6 वर्ष पहले)

चीन: कोरोना वायरस के 2048 नए कन्फर्म मामले आए सामने

Posted by :- Sana Zaidi
चीन में कोरोनो वायरस संक्रमण के 2,048 नए कन्फर्म मामले सामने आए हैं. चीन में रविवार को 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों और शिंजियांग प्रोडक्शन एंड कॉर्प्स में 105 मौतें हुईं हैं. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने सोमवार को बताया कि हुबेई प्रांत में 100, हेनान में तीन और गुआंगदोंग में दो की मौत हुई हैं.
Advertisement
10:07 AM (6 वर्ष पहले)

चीन में अब तक 10,844 मरीज ठीक होने के बाद हुए डिस्चार्ज

Posted by :- Sana Zaidi
चीन में कोरोनो वायरस से संक्रमित कुल 10,844 मरीजों को रविवार शाम तक ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी.
10:02 AM (6 वर्ष पहले)

चीन में कोरोना वायरस की रोकथाम में रूस ने की मदद

Posted by :- Sana Zaidi
चीन में कोरोना वायरस से निपटने में रूस ने चीन को हर संभव सहयता की है. हाल ही में रूस की सरकार के अधिकारियों ने महामारी की रोकथाम के लिए चीन द्वारा उठाए गए कदमों का मूल्यांकन किया और चीन के साथ महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया. रूसी विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव ने 15 फरवरी को जर्मनी में आयोजित म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए चीन द्वारा उठाए गए कदमों की तारीफ की.
9:34 AM (6 वर्ष पहले)

महामारी की रोकथाम में चीन की मदद करेगा भारत

Posted by :- Sana Zaidi
चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्त्री ने रविवार को कहा कि चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप की रोकथाम में भारत चीन की पूरी मदद करेगा. उन्होंने कहा कि चीन ने कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न संकट से निपटने के लिए समय पर प्रभावी कदम उठाया है. विक्रम मिस्त्री ने कहा कि चीन की सरकार और लोगों ने विश्व को इस संकट से निपटने में अपने साहस और संकल्प दिखाया है. उन्होंने कहा कि भारत चीनी जनता को मदद देने की हर संभव कोशिश करेगा और संकट की इस घड़ी में चीन के साथ खड़ा रहेगा. भारत की राहत चिकित्सा सामग्री जल्द ही चीन आने वाली है, जो दोनों देशों के बीच एकजुटता और मित्रता की परंपरा का उदाहरण है.
9:31 AM (6 वर्ष पहले)

कोरोना वायरस से संक्रमित 84 हजार करोड़ से ज्यादा के नोट नष्ट करेगा चीन!

Posted by :- Sana Zaidi
कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से अब तक पूरी दुनिया में 71,326 लोग बीमार हैं. इनमें 70,548 लोग सिर्फ चीन में हैं. पूरे विश्व में कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से 1,775 लोगों की मौत हुई है. इनमें से 1,770 तो सिर्फ चीन के ही हैं. लेकिन अब चीन के सामने एक नई समस्या है. हजारों करोड़ों के संक्रमित नोटों Currency या Banknotes) को नष्ट करना. यहां पढ़ें पूरी खबर...

9:30 AM (6 वर्ष पहले)

Coronavirus: चीन में अब तक सामने आए 71330 मामले

Posted by :- Sana Zaidi
चीन में कोरोना वायरस (कोविड-19) से रविवार को 142 और लोगों की मौत हो गई. इससे मरने वालों की कुल संख्या 1775 हो गई है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के अनुसार, शनिवार से 2,009 ताजा मामले सामने आए हैं, जो एक दिन पहले सामने आए 2,641 मामलों के मुकाबले कम है. कुल 71330 मामले सामने आए, जिसमें से 10973 सही हो गए.
Advertisement
9:28 AM (6 वर्ष पहले)

कोरोना वायरस पर भारत की बड़ी जीत, केरल में सभी तीन मरीज हुए ठीक

Posted by :- Sana Zaidi
चीन समेत दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. हालांकि, भारत ने कोरोना वायरस पर बड़ी सफलता दर्ज की है. कोरोना वायरस से संक्रमित तीनों भारतीयों का संक्रमण खत्म हो गया है. केरल में कोरोना वायरस से संक्रमित तीसरे मरीज की स्थिति में सुधार होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर...
9:27 AM (6 वर्ष पहले)

चीन में अब तक 1775 की मौत

Posted by :- Sana Zaidi
चीन में तांडव मचा रहा कोरोना वायरस थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोरोना वायरस से चीन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,775 पहुंच गई है.