Advertisement

दिल्ली में बढ़ा कोरोना वायरस का खतरा, 3 डॉक्टर और 12 नर्स पॉजिटिव

aajtak.in | 07 अप्रैल 2020, 7:36 AM IST

दुनियाभर में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) भारत में भी तेजी से फैलता जा रहा है. देश में अबतक कोरोना के मरीजों की संख्या 4281 पहुंच चुकी है. वहीं, मरने वालों का आंकड़ा 111 पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना (COVID-19) के 704 नए मामले सामने आए हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. कोरोना से जुड़ी खबरों और अपडेट्स के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें.

5:22 AM (5 वर्ष पहले)

जमात से लौटे लोगों को उत्तराखंड पुलिस की हिदायत

Posted by :- Varun Shailesh
उत्तराखंड पुलिस इलाके में छिपे तबलीगी जमात के लोगों को आगाह कर दिया है कि वे या तो खुद ही पुलिस अथवा स्वास्थ्य विभाग की टीमों के हवाले कर दें, वरना पुलिस उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने को आजाद होगी. सख्त कानूनी कदम भी किसी हल्की कानूनी धाराओं में नहीं. सीधे-सीधे पहले हत्या की कोशिश (आईपीसी की धारा-307) उसके बाद अगले कदम के तहत सीधे-सीधे हत्या (आईपीसी की धारा-302) यानी कत्ल का मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा.
12:33 AM (5 वर्ष पहले)

राजस्थान के सीएम ने केंद्र से मांगी मदद

Posted by :- Varun Shailesh
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर एक लाख करोड़ रुपये की सहायता मांगी है. साथ ही जांच के लिए अधिक से अधिक किट भी मांगा है.
12:26 AM (5 वर्ष पहले)

लखनऊ में युवक ने बनाया ड्रोन, कर सकता है सैनिटाइज

Posted by :- Varun Shailesh
कोरोना वायरस के इस दौर में निपटने के सभी तौर-तरीकों का इस्तेमाल हो रहा है. डॉक्टर से लेकर वैज्ञानिक तक अपने अपने तरीके से कोरोना से जंग में उतरे हैं. कोई मास्क बना रहा है, कोई नए किट बना कर रहा है तो कोई वेंटिलेटर बना रहा है. लखनऊ के मिलिंद राज ड्रोन मैन के तौर पर जाने जाते हैं, क्योंकि उन्होंने ड्रोन और रोबोट के कई किस्म विकसित किए हैं.

लखनऊ का यही ड्रोन मैन इन दिनों ड्रोन से इलाके को सैनिटाइज करने का एक नया फलसफा लेकर आया है. मिलिंद राज ने ऐसा ड्रोन बनाया है जो बिना इंसानी मदद के इलाकों और रास्तों को सैनिटाइज कर सकता है.

लखनऊ के इस युवक ने ऐसा ड्रोन तैयार किया है जो रास्तों को और रास्ते किनारे खड़ी गाड़ियों को बेहद आसानी से सैनिटाइज कर सकता है. 8 लीटर तक के केमिकल और सैनिटाइजर को ढोने वाला वह ड्रोन तैयार है जो बिना इंसानी मदद के इलाके में सैनिटाइज करने का काम कर सकता है.

चाहे सड़क पर खड़ी गाड़ियां हों या फिर अपार्टमेंट और सोसाइटी की गाड़ियां बिना किसी इंसान की मदद के फोन से गाड़ियों पर केमिकल का छिड़काव या फिर सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा सकता है. मिलिंद राज ने बताया कि वह सरकार से अपने इस नए ड्रोन को इस्तेमाल करने की इजाजत मांग रहे हैं.
10:54 PM (5 वर्ष पहले)

दिल्ली के 3 डॉक्टर और 12 नर्स कोरोना पॉजिटिव

Posted by :- Sana Zaidi
दिल्ली के 3 डॉक्टर और 12 नर्सिंक स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सभी को पूर्वी दिल्ली के राजीव गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
Advertisement
9:54 PM (5 वर्ष पहले)

तेलंगाना में कोरोना के 30 नए पॉजिटिव मामलों की पुष्टि

Posted by :- Sana Zaidi
तेलंगाना में कोरोना के 30 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 364 पहुंच गई है. जिसमें 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 45 मरीज ठीक भी हुए हैं.
9:28 PM (5 वर्ष पहले)

कोरोना: मध्य प्रदेश और राजस्थान में बढ़ी मरीजों की संख्या

Posted by :- Sana Zaidi
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. देश में 4200 से ज्यादा पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हो चुकी है. राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 301 पहुंच गई है तो वहीं मध्य प्रदेश में अब तक 256 पॉजिटिव केस पाए गए हैं.
8:49 PM (5 वर्ष पहले)

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 120 नए पॉजिटिव केस सामने आए: स्वास्थ्य विभाग

Posted by :- Sana Zaidi
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में सोमवार को कोरोना के 120 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, सात लोगों की मौत हुई है. अब तक राज्य में कोरोना के 868 मरीज पाए गए, जिनमें से 52 मरीजों की मौत हुई है.
8:31 PM (5 वर्ष पहले)

तेलंगाना के CM बोले- देश में दो हफ्ते बढ़े लॉकडाउन

Posted by :- Sana Zaidi
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने 14 अप्रैल के बाद दो हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की सलाह दी.हालांकि इस पर कोई फैसला नहीं किया गया है. उन्होंने बीसीजी रिपोर्ट का हवाला देते हुए लॉकडाउन को दो हफ्ते बढ़ाने की सलाह दी है. बीसीजी की रिपोर्ट में 3 जून तक भारत में लॉकडाउन की सलाह दी गई थी.
Advertisement
7:25 PM (5 वर्ष पहले)

देश में 24 घंटे में कोरोना के 704 नए केस, 28 लोगों की मौत: स्वास्थ्य मंत्रालय

Posted by :- Sana Zaidi
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 704 नए मामले सामने आए हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. वहीं, एक दिन में 28 लोगों की मौत हुई है.वहीं, अब तक 111 लोगों की मौत हो चुकी है.
7:19 PM (5 वर्ष पहले)

मुंबई: मातोश्री के पास चाय वाला शख्स कोरोना पॉजिटिव

Posted by :- Sana Zaidi
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के आवास 'मातोश्री' के पास कोरोना मरीज मिलने के बाद 'मातोश्री' को सील किया गया है. बताया जा रहा है कि एक चाय वाला कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.
6:52 PM (5 वर्ष पहले)

तमिलनाडु में 50 नए कोरोना मामलों में 48 तबलीगी जमात के लोग

Posted by :- Sana Zaidi
6:50 PM (5 वर्ष पहले)

Posted by :- Sana Zaidi
नोएडा में कोरोना के 3 और पॉजिटिव मामने सामने आए हैं. नोएडा में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 61 पहुंच गई है.
6:44 PM (5 वर्ष पहले)

यूपी में सामने आए 27 नए कोरोना पॉजिटिव केस

Posted by :- Sana Zaidi
उत्तर प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 27 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिसमें से 21 मरीज तबलीगी जमात से जुड़े लोग हैं.
Advertisement
6:39 PM (5 वर्ष पहले)

उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या 30 पार

Posted by :- Sana Zaidi
उत्तराखंड में सोमवार को पांच और कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 30 के पार पहुंच गया है. प्रदेश में अब तक 31 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं.
6:23 PM (5 वर्ष पहले)

COVID-19: कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 12 नए मामलों की पुष्टि

Posted by :- Sana Zaidi
5:52 PM (5 वर्ष पहले)

कोरोना पर बोले केजरीवाल- दिल्ली में 523 केस में से 330 मरकज के

Posted by :- Sana Zaidi
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि राज्य में अब तक 523 केस कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसमें से 330 तबलीगी मरकज के लोग शामिल हैं. सीएम केजरीवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में एक कोरोना मरीज की मौत हुई है. हमें अब टेस्टिंग किट मिल रही हैं तो हमने टेस्टिंग बढ़ा दी है.

5:35 PM (5 वर्ष पहले)

कश्मीर में कोरोना के 3 नए मामलों की पुष्टि

Posted by :- Sana Zaidi
कश्मीर में कोरोना संक्रमण के 3 और नए मामलों की पुष्टि हुई है, इसी के साथ राज्य में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 109 पहुंच गया है. जिसमें 85 मामले कश्मीर, 18 जम्मू और 3 अब फिर 3 नए मामले कश्मीर से सामने आए हैं.
5:25 PM (5 वर्ष पहले)

UP में लॉकडाउन खुलने की संभावना नहीं: अवनीश अवस्थी

Posted by :- Sana Zaidi
यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि एक भी कोरोना का केस प्रदेश में होगा तो हम लॉकडाउन खोलने की कंडीशन में नहीं रहेंगे. उन्होंने कहा कि अभी लॉकडाउन खुलने में समय लगेगा. लखनऊ के सदर और वाराणसी में पूरी तरह से लॉकडाउन किया जा रहा है. अवनीश अवस्थी ने कहा कि जहां भी मामले मिल रहे हैं, उन इलाकों पूरी तरह से लॉकडाउन किया जा रहा है.
Advertisement
5:05 PM (5 वर्ष पहले)

लॉकडाउन पर होगी हाई पावर कमेटी की बैठक

Posted by :- Sana Zaidi
लॉकडाउन पर आज शाम 6 बजे हाई पावर कमेटी की बैठक होगी. जिसमें 4 अप्रैल के बाद की योजना पर चर्चा की जाएगी. सूत्रों के मुताबिक कोरोना के हॉटस्पॉट इलाकों में लॉकडाउन जारी रहेगा. इसके साथ ही जिन राज्यों में लॉकडाउन हटेगा वहां धारा 144 लागू रहेगी.
4:56 PM (5 वर्ष पहले)

COVID-19: तबलीगी जमात से जुड़े लोगों ने खुद को किया क्वारनटीन

Posted by :- Sana Zaidi
हिमाचल प्रदेश में तबलीगी जमात से जुड़े 12 लोगों ने अपने संपर्क में आए अन्य 52 लोगों के साथ खुद को क्वारनटीन किया है.
4:28 PM (5 वर्ष पहले)

24 घंटे में कोरोना से 13 मौतें, 693 पॉजिटिव केस: स्वास्थ्य मंत्रालय

Posted by :- Sana Zaidi
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना से अब तक 109 लोगों की जान गई है. 24 घंटे में कोरोना से 13 मौतें हुई हैं, जबकि 693 पॉजिटिव केस सामने आए हैं.
4:25 PM (5 वर्ष पहले)

25000 तबलीगी जमात से जुड़े लोग क्वारनटीन, हरियाणा के 5 गांव सील

Posted by :- Sana Zaidi
गृह मंत्रालय की प्रवक्ता ने बताया कि अब तक तबलीगी जमाती और उनके संपर्क में आए 25000 लोगों को क्वारनटीन किया गया है.
Advertisement
4:16 PM (5 वर्ष पहले)

कोरोना के 1445 मरीज तबलीगी जमात से जुड़े: स्वास्थ्य मंत्रालय

Posted by :- Sana Zaidi
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री लव अग्रवाल ने सोमवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कोरोना मरीजों के देश में अब तक 4067 केस सामने आए हैं. 295 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. देश में कोरोना से 109 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सलाह दी गई कि लोग चेहरा कवर करके निकलें और घर पर बने मास्क का इस्तेमाल करें. स्वास्थ्य मंत्रालय की और से जानकारी दी गई कि देश में मिले कोरोना पॉजिटिव मामलों में 1445 लोग तबलीगी जमात से जुड़े हुए मिले.
4:03 PM (5 वर्ष पहले)

कोरोना वायरस: राजस्थान में अब तक 288 पॉजिटिव केस

Posted by :- Sana Zaidi
देशभर के विभिन्न राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. राजस्थान में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 288 पहुंच गई है. वहीं, देशभर में अब तक 4076 पॉजिटिव मामलों की पु्ष्टि हो चुकी है.
3:53 PM (5 वर्ष पहले)

कोरोना से लड़ने में इस्तेमाल किया जाएगा सांसद निधि का पैसा

Posted by :- Sana Zaidi
3:39 PM (5 वर्ष पहले)

कोरोना से लड़ने के लिए कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला

Posted by :- Sana Zaidi
कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सभी सांसदों के कम सैलरी लेने को मंजूरी मिल गई है. पीएम, मंत्री और सभी सांसद 30 फीसदी कम सैलरी लेंगे.
Advertisement
3:24 PM (5 वर्ष पहले)

Posted by :- Sana Zaidi
3:20 PM (5 वर्ष पहले)

Coronavirus: RSS ने अप्रैल से जून के बीच होने वाले अपने कार्यक्रम किए रद्द

Posted by :- Sana Zaidi
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अप्रैल से जून के बीच होने वाले अपने सभी ट्रेनिंग कार्यक्रम कैंसिल कर दिए हैं.
3:08 PM (5 वर्ष पहले)

पलवल में 9 नए केस

Posted by :- Vishal Kasaudhan
हरियाणा के पलवल में आज कोरोना वायरस के 9 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं. इसे मिलाकर पलवल में अब पॉजिटिव केस की संख्या 24 हो गई है. कोरोना पॉजिटिव सभी मरीजों को उपचार के लिए नल्लहड़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया.
2:43 PM (5 वर्ष पहले)

भोपाल में 7 और पॉजिटिव

Posted by :- Vishal Kasaudhan
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना मरीजों की बढ़ती जा रही है. अभी 7 और मरीज पॉजिटिव मिले हैं. आज के दिन 21 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है. अब तक भोपाल में 61 पॉटिजिव केस सामने आ चुके हैं.
1:08 PM (5 वर्ष पहले)

मोदी कैबिनेट की बैठक शुरू

Posted by :- Vishal Kasaudhan
मोदी कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है. कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से पहली बार बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही है. सभी केंद्रीय मंत्री अपने-अपने घरों या दफ्तरों से जुड़े हुए हैं. कैबिनेट के सामने स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन कोरोना पर ब्रीफिंग देंगे.
Advertisement
12:58 PM (5 वर्ष पहले)

Posted by :- Vishal Kasaudhan
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में 8 जमातियों की कोरोना रिजल्ट पॉजिटिव आई है. इसमें बांग्लादेश के 7 नागरिक हैं. सभी जमाती तबलीगी जमात के मरकट से आए थे. इन सबको खैराबाद के एक स्कूल में क्वारनटीन किया गया है. स्कूल के 3 किलोमीटर के दायरे को सील कर दिया गया है.
10:24 AM (5 वर्ष पहले)

100 से अधिक लोगों की मौत

Posted by :- Vishal Kasaudhan
देश में कोरोना से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना के कुल मामले बढ़कर 4067 हो गए हैं. कोरोना से अब तक 291 मरीज ठीक हो चुके हैं. दिल्ली में कोरोना से 500 से ज्यादा केस सामने आए गए हैं. भोपाल में कोरोना से पहली मौत की खबर मिली है
9:55 AM (5 वर्ष पहले)

मरने वालों का आंकड़ा 100 के पार

Posted by :- Vishal Kasaudhan
देशभर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 100 को पार कर गया है. अब तक 109 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीं मरीजों की संख्या 3666 हो गई है.
9:36 AM (5 वर्ष पहले)

रामगंद में 249 लोग आइसोलेट

Posted by :- Vishal Kasaudhan
राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 274 हो गई है. इनमें सबसे अधिक संख्या जयपुर के एक मोहल्ले रामगंज की है. सोमवार को इस मोहल्ले के 249 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है. यह सभी लोग कोरोना मरीज के संपर्क में आए थे.
8:50 AM (5 वर्ष पहले)

चंडीगढ़ में 5 मरीज हुए ठीक

Posted by :- Vishal Kasaudhan
कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों के बीच एक अच्छी खबर चंडीगढ़ से आई है. सोमवार को पांच मरीज ठीक हो गए हैं. इन लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिसके बाद इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है. अब चंडीगढ़ में मरीजों की संख्या 18 से घटकर 13 हो गई है.
Advertisement
7:56 AM (5 वर्ष पहले)

मोदी कैबिनेट की बैठक आज

Posted by :- Vishal Kasaudhan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लेंगे. इस दौरान कोरोना के एक्शन प्लान पर चर्चा होगी. साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण स्कीम की समीक्षा की जाएगी. देश के अलग-अलग जिलों के जिलाधिकारियों से मिले फीडबैक को भी केंद्रीय मंत्री, पीएम नरेंद्र मोदी के सामने रख सकते हैं.
7:22 AM (5 वर्ष पहले)

राजस्थान में 6 नए केस

Posted by :- Vishal Kasaudhan
राजस्थान के बीकानेर में 6 और मामले सामने आए हैं. अब यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है.

7:20 AM (5 वर्ष पहले)

24 घंटे में महाराष्ट्र में 13 मौत

Posted by :- Vishal Kasaudhan
महाराष्ट्र की बात की जाए तो बीते 24 घंटे में कोरोना के 113 नए मरीज मिलने से हाहाकार मचा है. सूबे में अबतक 748 लोग कोरोना बीमारी की चपेट में हैं, जबकि मौत का आंकड़ा बढ़कर 45 हो गया है. यहां  बीते 24 घंटे में 13 मरीजों की सांसें टूट टुकी हैं.
7:18 AM (5 वर्ष पहले)

यूपी में 58 नए मामले

Posted by :- Vishal Kasaudhan
यूपी में अबतक कोरोना के कुल 278 मामले सामने आए हैं, उनमें 58 मामले सिर्फ नोएडा से हैं. बीते 24 घंटे में नोएडा में 8 नए मामले आने से खतरा और बड़ा हो गया है. सरकार के लिए चिंता की बात ये है कि कोरोना वायरस अब नोएडा के गांव और झुग्गी बस्तियों तक पहुंच गया है.
7:17 AM (5 वर्ष पहले)

दिल्ली में अब तक 503 संक्रमित

Posted by :- Vishal Kasaudhan
बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 58 नए मामले सामने आए हैं. इनमें 19 का कनेक्शन मरकज के तबलीगी जमात से है. दिल्ली में अबतक कोरोना मरीजों का आंकड़ा 503 तक पहुंच चुका है. इनमें 320 मामले मरकज से जुड़े हैं. दिल्ली में कोरोना से अबतक 7 मरीजों की मौत हो चुकी है.