लॉकडाउन: झारखंड में औद्योगिक इकाइयां खोलने की मंजूरी, कर्नाटक में कैबिनेट बैठक

देश में कोरोना वायरस के संकट के कारण लागू लॉकडाउन के बीच झारखंड में औद्योगिक गतिविधियां शुरू करने की अनुमति दी जाएगी. इसके अलावा कर्नाटक मेंकैबिनेट की बैठक होनी है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई) सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2020,
  • अपडेटेड 11:25 AM IST

  • कर्नाटक में आज बुलाई गई कैबिनेट की बैठक
  • झारखंड में औद्योगिक गतिविधियों को अनुमति

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. हर रोज कोरोना वायरस के नए मामले देखने को मिल रहे हैं. कोरोना संकट से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है. हालांकि कई राज्यों ने लॉकडाउन में कुछ छूट भी दी है. अब झारखंड में औद्योगिक गतिविधियों को इजाजत दी गई है.

Advertisement

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

देश में कोरोना वायरस के संकट के कारण लागू लॉकडाउन के बीच झारखंड में औद्योगिक गतिविधियां शुरू करने की अनुमति दी जाएगी. इसके अलावा कर्नाटक में आज कैबिनेट की बैठक होनी है. बैठक में लॉकडाउन की समीक्षा की जा सकती है. साथ ही कोरोना वायरस के हालात पर भी चर्चा की जा सकती है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

लॉकडाउन 4.0 में झारखंड में कई रियायतें पहले दी जा चुकी है. अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऐलान किया कि राज्य के सभी शहरी क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी. हालांकि कंटेनमेंट जोन में अभी इसकी छूट नहीं दी गई है. कंटेनमेंट जोन में औद्योगिक गतिविधियों पर पाबंदी जारी रहेगी.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

Advertisement

कर्नाटक में कैबिनेट बैठक

इसके अलावा कर्नाटक में आज कैबिनेट बैठक होगी. कर्नाटक स्पीकर ने दलबदल विरोधी कानून पर चर्चा के लिए आज सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई. साथ ही इस बैठक में कोरोना वायरस की स्थिति और लॉकडाउन के हालात को लेकर भी चर्चा की जा सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement