भारत-चीन विवाद पर कांग्रेस की अपील- देश को विश्वास में ले सरकार

कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी लेटर में कहा गया है कि हम भारत सरकार से देश को विश्वास में लेने और लोगों की चिंताओं को दूर करने का आग्रह करते हैं.

Advertisement
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा (फोटो-IANS) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा (फोटो-IANS)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2020,
  • अपडेटेड 10:22 PM IST

  • दोनों देशों के बीच गतिरोध राष्ट्रीय चिंता का विषयः कांग्रेस
  • कांग्रेस का सरकार लोगों की चिंताओं को दूर करने का आग्रह

भारत-चीन के बीच लद्दाख में बढ़ रहे विवाद पर कांग्रेस पार्टी का बयान आया है. पार्टी का कहना है कि लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के बीच गतिरोध राष्ट्रीय चिंता का विषय है. ऐसे में सरकार से आग्रह है कि वो राष्ट्र को विश्वास में ले और स्थिति को स्पष्ट करे.

Advertisement

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा की ओर जारी लेटर में लिखा गया कि पैंगोंग त्सो झील और गलवां घाटी क्षेत्रों में चीनी सेना द्वारा घुसपैठ के बाद माहौल तनावपूर्ण है. हम भारत सरकार से देश को विश्वास में लेने और लोगों की चिंताओं को दूर करने का आग्रह करते हैं.

ट्रंप ने मध्यस्थता की पेशकश की

वहीं भारत-चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यस्थता की पेशकश की है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के मुद्दे पर मध्यस्थता करने के लिए तैयार है. डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया, 'हमने भारत और चीन दोनों को सूचित किया है अगर वो चाहें तो सीमा विवाद में अमेरिका मध्यस्थता करने को तैयार है.'

ताजा सैटेलाइट तस्वीरें दिखाती हैं कि चीन की जंग की धमकी महज़ ज़ुबानी खर्च नहीं

Advertisement

बता दें कि चीनी राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों को निर्देश दिया है कि वो राष्ट्रीय संप्रभुता और देश की समग्र सामरिक स्थिरता की रक्षा करने के लिए सैनिकों की ट्रेनिंग को मजबूत करें और युद्ध के लिए तैयार रहें. जिनपिंग के इसी बयान के बाद अटकलें तेज हो गईं कि चाहता क्या है चीन?

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement