नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ देश में प्रदर्शन देखा जा रहा है. देश की राजधानी दिल्ली समेत कई जगहों पर लोग सड़कों पर उतर आए हैं. वहीं आज भीम आर्मी नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में सड़क पर उतरी. भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद संविधान की प्रति के साथ जामा मस्जिद में नागरिकता कानून के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए.
भीम आर्मी आज दिल्ली के जामा मस्जिद से लेकर जंतर-मंतर तक मार्च निकालने की तैयारी में है. भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने सीएए और एनआरसी के विरोध में मार्च का ऐलान किया था. हालांकि पुलिस ने चंद्रशेखर को मार्च की इजाजत नहीं दी है. वहीं ऐसी खबरें थी कि चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया गया लेकिन बाद में चंद्रशेखर ने ट्वीट कर ऐसी खबरों का खंडन किया.
आज दिल्ली में सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शनों के लिहाज से अहम दिन है. जामिया और शाहीन बाग मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं. इसके अलावा जामा मस्जिद के आसपास भी खास सुरक्षा है. उधर भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आज दोपहर एक बजे सीएए के खिलाफ जामा मस्जिद से मार्च निकालेंगे. संवेदनशील इलाकों में 13000 पुलिस के अतिरिक्त जवान हैं. गाजियाबाद और नोएडा में धारा 144 लगी है.
भीम आर्मी ने आज दिल्ली के जामा मस्जिद से लेकर जंतर-मंतर तक मार्च निकालने की तैयारी में है. भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने सीएए और एनआरसी के विरोध में मार्च का ऐलान किया था. हालांकि पुलिस ने चंद्रशेखर को मार्च की इजाजत नहीं दी है.
वहीं अब इस मार्च को कांग्रेस का समर्थन मिला है. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि वो भीम आर्मी के मार्च का सपोर्ट करते हूैं. दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं चन्द्रशेखर की भीम आर्मी की जामा मस्जिद से लेकर जंतर मंतर तक निकाली जा रही CAA और NRC के खिलाफ मार्च का समर्थन करता हूँ.'
दिल्ली महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन किया. दिल्ली महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर प्रदर्शन किया. सीएए के खिलाफ दिल्ली महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता आज प्रदर्शन कर रही हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर कई महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है.
वहीं दिल्ली के जामिया में आज धारा 144 नहीं लगाई गई है. आज जुम्मे की नमाज है, यही कारण है कि प्रदर्शनकारियों को इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा. पुलिस को देखकर लोग ना भड़के, इसलिए पुलिस दूर ही रहेगी. उत्तर पूर्व दिल्ली क्षेत्र में दिल्ली पुलिस ड्रोन कैमरे से नजर बनाए हुए है. वहीं पुलिस कुछ इलाके में मार्च कर रही है. इसके साथ ही दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन पर आवाजाही बंद की गई है.
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विपक्ष
बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कई राजनीतिक दल सरकार के खिलाफ आ गए हैं. विपक्षी नेताओं ने इन कानून के खिलाफ राष्ट्रपति से भी मुलाकात की और इसे हटाने की मांग की. वहीं विपक्ष लगातार नागरिकता कानून पर विरोध दर्ज करवा रहा है.
इसके अलावा नागरिकता कानून को लेकर देश में कई हिंसात्मक विरोध प्रदर्शन भी देखे जा रहे हैं. देश के कई इलाकों में लोग नागरिकता कानून के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं और हिंसा को अंजाम दे रहे हैं. प्रदर्शनकारियों के जरिए सरकारी और प्राइवेट संपत्तियों को भी विरोध के दौरान नुकसान पहुंचाया जा रहा है.
aajtak.in