जिनपिंग की यात्रा का विरोध कर रहे थे तिब्बती, पुलिस ने हिरासत में लिया

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे के दौरान पांच तिब्बतियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है

Advertisement
पांच तिब्बतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया (फोटो-लोकप्र‍िया वासुदेवन) पांच तिब्बतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया (फोटो-लोकप्र‍िया वासुदेवन)

लोकप्र‍िया वासुदेवन

  • चेन्नई,
  • 11 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 1:04 PM IST

  • भारत दौरे पर चीन के राष्ट्रपति
  • तिब्बतियों ने किया विरोध प्रदर्शन

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग थोड़ी देर में भारत पहुंचने वाले हैं. वह चेन्नई के आईटीसी ग्रैंड चोला में ठहरेंगे. इस बीच होटल के बाहर प्रदर्शन कर रहे पांच तिब्बतियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

शी जिनपिंग के भारत दौरे से पहले चेन्नई में कुछ तिब्बतियों ने प्रदर्शन किया. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच तिब्बतियों को हिरासत में लिया. सभी थे.

Advertisement
भारत में चीनी राष्ट्रपति

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 11-12 अक्टूबर को भारत दौरे पर रहेंगे. वह इस दौरान तमिलनाडु के महाबलीपुरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी दूसरी अनौपचारिक शिखर बैठक करेंगे. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री के आमंत्रण पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दूसरी अनौपचारिक शिखर बैठक के लिए 11-12 अक्टूबर को भारत में चेन्नई का दौरा करेंगे.

भारत दौरे पर आज चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होने वाली है. वहीं इस मुलाकात से पहले दोनों देशों की कंपनियों के बीच 129 अहम एमओयू पर करार हुए. जिन अ‍हम एमओयू पर दोनों देशों की कंपनियों ने हस्‍ताक्षर किए उनमें एग्री, मिनरल, टेक्‍सटाइल और फूड प्रोसेसिंग सेक्‍टर शामिल हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »