पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया मामले में फिर एक बार झटका लगा है. कोर्ट ने चिदंबरम की हिरासत अविध 17 अक्टूबर तक बढ़ा दी है. इससे पहले की राउज एवेन्यू कोर्ट में चिदंबरम की पेशी से पहले कोर्ट रूम की सुरक्षा बढ़ा दी गई.
इसके साथ ही राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस नेता चिदंबरम को जेल में घर का खाना मंगाने की इजाजत दे दी. चिदंबरम ने इसके लिए कोर्ट ने आग्रह किया था.
राउज एवेन्यू कोर्ट रूम के बाहर चिदंबरम के समर्थकों और के बीच धक्का-मुक्की और बहस हुई. कुछ समर्थक चिदंबरम से मिलना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया. इसके बाद दिल्ली पुलिस को कोर्ट रूम से बाहर निकाल कर कोर्ट के लॉकअप में ले गई.
दूसरी ओर चिदंबरम ने मामले में दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से उनकी जमानत याचिका रद्द किए जाने के तीन दिन बाद गुरुवार को में मामले की जल्द सुनवाई के लिए याचिका दायर की. चिदंबरम की तरफ से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने जस्टिस एन.वी. रमन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष यह याचिका दायर की.
जस्टिस रमन्ना ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री की याचिका को सूचीबद्ध करने पर निर्णय चीफ जस्टिस रंजन गोगोई लेंगे. इसके बाद उन्होंने यह याचिका विचार करने के लिए उनके पास भेज दी. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने चिदंबरम को 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था.
इंद्राणी मुखर्जी और पीटर ने आईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम और उनके बेटे पर आरोप लगाया था. इंद्राणी की बेटी शीना बोरा की हत्या के संबंध में इंद्राणी और पीटर इस समय मुंबई में एक जेल में बंद हैं. चिदंबरम के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी का एक मामला दर्ज किया है.(एजेंसी से इनपुट)
पूनम शर्मा