चिदंबरम बोले- बजट में कुछ नहीं है, मीडिया इस बारे में बात नहीं कर रहा

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी चिंदबरम ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर बजट को लेकर निशाना साधा है. चिदंबरम ने कहा कि बजट ऐसी मूवी की तरह है जो पहले शो के बाद फुस्स हो गया.

Advertisement
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी चिदंबरम (फाइल फोटो-ANI) वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी चिदंबरम (फाइल फोटो-ANI)

शालिनी मारिया लोबो

  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 7:28 PM IST

  • बजट पर जमकर बरसे पूर्व वित्त मंत्री पी चिंदबरम
  • 160 मिनट के बजट भाषण को बताया फ्लॉप शो

बजट के बहाने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा है. चिदंबरम ने सोमवार को कहा, आप कोई मूवी देखने जाते हैं तो जहन में कोई दृश्य लिए घर लौटते हैं. वह दृश्य आपकी कल्पना को पकड़े रहता है.

Advertisement

पी चिदंबरम ने कहा कि 160 मिनट (बजट भाषण की अवधि) बीतने के बाद लोगों तक क्या संदेश गया? वे (वित्त मंत्री) क्या कहना चाह रही थीं? 160 मिनट के बाद भी बजट में कोई नैरेटिव नहीं था. मीडिया इस बारे में कोई बात नहीं कर रहा. बजट ऐसी मूवी की तरह है जो पहले शो के बाद फुस्स हो गया.

पी चिंदबरम ने कहा कि 6 क्वाटर्स के लिए जो हैं, उसमें गिरावट आई है. हर क्वार्टर के बाद सरकार ने कहा कि यह अगले क्वाटर में बदल जाएगा. यह एक गंभीर मसला है.

यह भी पढ़ें:

सुलझे रणनीति की है जरूरत

चिदंबरम ने कहा कि को पार कर गई है. 10 फीसदी को पार कर गई है. अर्थव्यवस्था संकट में है. इसके लिए एक सुलझे रणनीति की जरूरत है.

Advertisement

चिदंबरम ने कहा कि सरकार को यह आंकड़ा मानना होगा कि अर्थव्यवस्था की स्थिति खराब है. चिदंबरम ने कहा कि जब तक डॉक्टर रोगी की सही स्थिति नहीं जानता को सही उपचार कैसे लिख सकता है.

अर्थव्यवस्था पर गौर करे केंद्र

चिदंबरम ने कहा कि निर्यात और आयात नकारात्मक हैं. इस सरकार का मानना है कि हमें 1970-1991 के बीच अर्थव्यवस्था की हालत ऐसी ही थी. भारतीय उत्पादों की खरीद, मेक इन इंडिया पर ही केवल अर्थव्यवस्था निर्भर नहीं करती है. यह ग्लोबल वैल्यू चेन का मसला है.

यह भी पढ़ें:

केंद्र सरकार ने 100 वस्तुओं पर आयात शुल्क बढ़ा दिया है. आपको लगता है कि दूसरा देश चुप रहेगा. टैरिफ बढ़ाने पर भी वे चर्चा करेंगे. अर्थव्यवस्था पर गौर करने की जरूरत है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement