25 लाख के रिश्वत के मामले में DRI का अधिकारी गिरफ्तार

केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने डीआरआई के एक अधिकारी को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने डीआरआई के एडीजी चंद्रशेखर को 25 लाख का घूस लेने के मामले में गिरफ्तार किया है. 

Advertisement
DRI का अधिकारी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर) DRI का अधिकारी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

राहुल श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 01 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 6:33 PM IST

  • 25 लाख का घूस लेने के आरोप में DRI अधिकारी गिरफ्तार
  • सीबीआई अलग-अलग ठिकानों पर कर रही छापेमारी

केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस(डीआरआई) के एक अधिकारी को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने डीआरआई के एडीजी चंद्रशेखर को 25 लाख का घूस लेने के मामले में गिरफ्तार किया है.

सीबीआई सूत्रों ने आरोप लगाया कि चंदर शेखर को लुधियाना में एडीजी के रूप में तैनात किया गया था लेकिन वे कथित रूप से जबरन वसूली रैकेट का संचालन कर रहे थे. इस रैकेट के जरिए संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की पहचान की जाती थी, फिर शामिल संस्थाओं को ब्लैकमेल किया जाता था.

Advertisement

सीबीआई अब नई दिल्ली, नोएडा और लुधियाना में चला रही है. सूत्रों के मुताबिक सीबीआई अधिकारियों ने पूछताछ के लिए चंद्रशेखर को दिल्ली लेकर आए थे.

एजेंसी ने उस वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की है. यह अधिकारी कई राज्यों में ड्रिप इकाइयों का प्रभारी है. अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद बिचौलिए को गिरफ्तार किया, जो उसके लिए काम करता था. बिचौलिए को कथित तौर पर अधिकारी की ओर से किया गया था.

सीबीआई के शीर्ष सूत्रों ने कहा कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बिचौलिए ने स्वीकार किया कि 25 लाख घूस की रकम उसने अधिकारी की ओर से लिया था. सीबीआई के ही एक ने कहा कि जांच टीम को ऐसी जानकारी मिली है जो इशारा करते हैं यह सक्रिय रैकेट था. फिलहाल इस ओर से डीआरआई की प्रतिक्रिया अभी आनी बाकी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement