मुंबई: बारिश के चलते मकान ढहा, मलबे में दबने से दो की मौत

मुंबई में लगातार हो रही बारिश के चलते बांद्रा इलाके में एक घर जमींदोज हो गया, जिसमें दबकर एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य बुरी तरह से जख्मी हुए हैं. मरने वालों में 26 साल की यास्मिन इमरान शेख के साथ उनकी दस साल की बेटी सलमा शेख शामिल हैं.

Advertisement
बारिश से मुंबई बेहाल बारिश से मुंबई बेहाल

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 21 जून 2015,
  • अपडेटेड 9:34 AM IST

मुंबई में लगातार हो रही बारिश के चलते बांद्रा इलाके में एक घर जमींदोज हो गया, जिसमें दबकर एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य बुरी तरह से जख्मी हुए हैं. मरने वालों में 26 साल की यास्मिन इमरान शेख के साथ उनकी दस साल की बेटी सलमा शेख शामिल हैं.

बताया जा रहा है कि दो मंजिला इमारत जब जमींदोज हुई उस वक्त पूरा परिवार घर के अंदर ही मौजूद था. घर के अचानक ढह जाने के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और मलबे को हटाना शुरू किया. हालांकि मलबे में दबी मां-बेटी को बचाया नहीं जा सका और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई.

Advertisement

अवैध बस्तियों में दो मंजिला मकान
घटना में परिवार की एक रिश्तेदार महिला और घर के मालिक इमरान शेख के अलावा अन्य दो बच्चों का इलाज अभी भी भाभा अस्पताल में जारी है. जानकारी के मुताबिक, बांद्रा इलाके के बहरामनगर के इस इलाके में कई अवैध बस्तियों का निर्माण हुआ है. जिसमें कई लोगों ने अपने घर को दो मंजिला इमारतों में तब्दील कर रखा है.

बरसात के मौसम में इन्हें हटाना संभव नहीं है और कच्ची नींव पर खड़ी इमारतें बरसात में कभी भी ढह सकती है. फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम मलबे को हटाने में जुटी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement