14 अप्रैल 2017: दिन भर की सभी बड़ी खबरें

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन.

Advertisement
योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ

कौशलेन्द्र बिक्रम सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 12:06 AM IST

11:03 PM वैशाली से लूट कर भागते हुए बदमाश का पुलिस ने किया पीछा, एक को पकड़ा

10:50 PM जाधव को नुकसान पहुंचाना 65, 71 और कारगिल से भी बुरा होगा: जावेद अख्तर

10:30 PM बैक-टू-बैक चुनावों के चलते MCD चुनाव में बाएं हाथ की रिंग फिंगर में लगेगी स्याही

10:20 PM पंजाब सरकार ने खारिज की जोरा सिंह कमीशन की रिपोर्ट

Advertisement

09:53 PM उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेता कल 11 बजे दिल्ली में समीक्षा बैठक करेंगे

09:29 PM अनुपम खेर ने ट्वीट कर कहा- हमारे सैनिकों से पंगा ना लें

09:01 PM 15 अप्रैल को दिल्ली-धर्मशाला फ्लाइट की फ्रिक्वेंसी बढ़ाएगी Allaince Air
हिमाचल प्रदेश दिवस के मौके पर सुविधा दे रही है एयरलाइंस

08:33 PM बीजेपी विधायक संगीत सोम को एसआईटी ने दी क्लीन चिट

08:15 PM मोदी, अरविंद, राहुल, योगी सिर्फ 5, 10 या 25 साल के लिए हैं लेकिन देश 5000 साल के लिए: कुमार विश्वास
कुमार विश्वास ने श्रीनगर में जवानों पर हमले की घटना पर वीडियो जारी किया

08:07 PM जनता ने ये सत्ता हमें इसलिए सौपी है कि गुंडागर्दी खत्म हो: योगी आदित्यनाथ

07:52 PM नोटबंदी डॉ. भीमराव अंबेडकर की आर्थिक सोच से प्रेरित है: सीएम योगी

07:39 PM IPL-10: गुजरात ने टॉस जीता, पुणे की पहले बल्लेबाजी

Advertisement

07:33 PM IPL-10: मुंबई ने बैंगलोर को चार विकेट से हराया

07:31 PM आयकर विभाग की शिकायत पर तमिलनाडु के मंत्रियों के. राजू, यू राधाकृष्णन, आर कामराज पर केस

07:21 PM मुजफ्फरनगर: शराब की दुकान में आगजनी और तोड़फोड़ मामले में 69 पर गिरी गाज
कसौली गांव की घटना, पुलिस ने महिलाओं समेत 69 के खिलाफ मामला दर्ज किया

07:13 PM राम मंदिर जनता, संसद और प्रधानमंत्री की मदद से बनेगा: प्रवीण तोगड़िया

07:09 PM जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती ने वायरल वीडियोज पर पुलिस से मांगी रिपोर्ट

07:01 PM नीतीश कुमार की अपील- दहेज वाली शादियों का बहिष्कार करें लोग

06:51 PM जोहर कप हॉकी टूर्नामेंट: पाकिस्तान के चलते भारत इस बार भी में हिस्सा नहीं लेगा
भारत ने पिछले साल भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया था

06:42 PM भारत को वीटो पावर के साथ सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता मिले: मोहन भागवत

06:36 PM श्रीनगर उपचुनाव में कम मतदान पर बोले राजनाथ- इस मामले में सरकार कोई न कोई कदम उठाएगी

06:22 PM यूपी में आज से उजाला योजना लागू हुई, 3 बजे तक 3.5 लाख बल्ब बिके: पीयूष गोयल

06:08 PM बडगाम: सीआरपीएफ जवानों को पीटने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

06:03 PM ईवीएम मुद्दे पर दिल्ली चुनाव आयोग पहुंचे केजरीवाल, AAP के कुछ नेता पहले से वहां मौजूद

Advertisement

05:54 PM बिजली पर केंद्र और यूपी सरकार में समझौता, आज से शहरों में 24 घंटे बिजली का लक्ष्य
केंद्र और यूपी के बीच 'पावर फॉर ऑल' समझौता. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल मौजूद

05:46 PM सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज क्वार्टर-फाइनल में कैरोलिना मैरीन से हार गईं पीवी सिंधू

05:38 PM कर्नाटक के हुबली में क्रिकेट पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भांडाफोड़, एक गिरफ्तार

05:29 PM नोटबंदी को लेकर सारी आशंकाओं पर विराम लगा, जीडीपी ग्रोथ रेट 7.9% हुई: राजनाथ सिंह

05:18 PM जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
एक वीडियो में सुरक्षाबलों को पत्थर फेंकने वाले एक युवक के सिर में गोली मारते दिखाया गया है. 9 अप्रैल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल.

05:12 PM उधमसिंह नगर: घोटाले से जुड़ी फाइलें गायब करने का आरोपी क्लर्क गिरफ्तार

05:04 PM योगी आदित्यनाथ को आज से NSG की सुरक्षा दी गई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में रहेंगे 36 कमांडो

04:49 PM योगी सरकार ने अंबेडकर जयंती के मौके पर समरसता भोज का आयोजन किया
सीएम ने अपने मंत्रियों को निर्देश दिया कि वो अपने क्षेत्र में जाकर समरसता भोज रखें और दलित समुदाय के लोगों के साथ मिलजुलकर भोजन ग्रहण करें.

Advertisement

04:31 PM सुशील मोदी ने तेज प्रताप यादव पर लगाए नए आरोप, मंत्री पद से हटाए जाने की मांग
बीजेपी नेता ने कहा कि तेज प्रताप ने औरंगाबाद में खरीदी करीब 15 करोड़ की जमीन लेकिन चुनावी हलफनामे या सीएम को नहीं दी जानकारी

04:15 PM भारत ने पाकिस्तान से कुलभूषण जाधव की सजा और चार्जशीट की प्रमाणित कॉपी मांगी

03:56 PM कुलभूषण जाधव मामले में पूरी पारदर्शिता बरती गई: सरताज अजीज

03:52 PM भारतीय उच्चायुक्त ने कुलभूषण जाधव से मिलने की इजाजत मांगी

03:50 PM भारत ने कहा कि वह कुलभूषण की सजा के खिलाफ अपील करेगा

03:48 PM भारतीय उच्चायुक्त ने पाकिस्तान के विदेश सचिव के सामने दो मुद्दे उठाए

03:35 PM कुलभूषण जाधव के पास दो पासपोर्ट मिले: सरताज अजीज

03:13 PM 16 अप्रैल से पहली बार संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगे चीन और नेपाल

03:09 PM इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश सचिव और भारतीय उच्चायुक्त की बैठक जारी

03:03 PM भोपाल में जाली नोट बनाने वाले गिरोह का भांडाफोड़, चार गिरफ्तार

02:56 PM अगर कुलभूषण के पास वैध भारतीय वीजा है तो वो जासूस कैसे है: वीके सिंह

02:45 PM सर्विस चार्ज खत्म करने के लिए रेस्टोरेंट्स को एडवायजरी जारी की गई है: पासवान

02:30 PM ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने विधि आयोग के चेयरमैन से की मुलाकात

Advertisement

02:20 PM पीएम मोदी ने भीम ऐप सिखाने पर इनाम की योजना का एलान किया
तीन लोगों को भीम ऐप सिखाने वालों को मिलेगा पैसा. 14 अप्रैल से 14 अक्टूबर तक चलेगी योजना

02:18 PM भीप ऐप पर शोध करने वाले बाहर से आएंगे: पीएम मोदी

02:16 PM भीप ऐप अर्थव्यवस्था में महारथी साबित होगा: पीएम मोदी

02:13 PM डिजिधन से कालेधन की सफाई हो रही है: पीएम मोदी

02:11 PM भुवनेश्वर में रोड शो कर रहे हैं अमित शाह, 15-16 अप्रैल को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी

02:06 PM कम कैश जीवन में भी महत्व रखता है: पीएम मोदी

02:01 PM देश के लिए मरने का नहीं, जीने का मौका मिला: पीएम मोदी

01:58 PM 2022 तक देश का कोई गरीब बेघर न रहे: पीएम मोदी

01:54 PM बाबा साहब ने जहर पीकर अमृत वर्षा की: पीएम मोदी

01:50 PM संतुलित जीवन हर किसी के लिए ताकत बन जाता है: पीएम मोदी

01:45 PM नागपुर से पीएम मोदी LIVE: दीक्षाभूमि में जाने का अवसर मिला

01:35 PM अमेरिकी बमबारी में किसी नागरिक की मौत नहीं: अफगानिस्तानी सेना

01:26 PM दिल्ली: कश्मीरी गेट से कांग्रेस पार्षद हर्ष शर्मा ने पार्टी छोड़ी, बीजेपी ज्वाइन करेंगे

01:19 PM पीएम मोदी ने लकी ग्राहक योजना के मेगा ड्रा विजेताओं को इनाम दिया

Advertisement

 

01:14 PM दिल्ली: शास्त्री भवन में आग पर काबू, मौके पर दमकल की 3 गाड़ियां

04:11 PM महागठबंधन पर बोलीं मायावती- बीजेपी विरोधी दल अगर मेरे साथ आना चाहते हैं हमें भी कोई परहेज नहीं

01:04 PM गुजरात में गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकार्ड, अप्रैल में अहमदाबाद में पारा 44 डिग्री

12:59 PM कांग्रेस की महिला नेता ने अजय माकन और शोभा ओझा के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
कांग्रेस की दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा में पदाधिकारी हैं रचना सचदेव. एमसीडी चुनाव टिकट बंटवारे में गड़बड़ी की शिकायत तुग़लक रोड पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई

12:52 PM कुलभूषण जाधव के मसले पर आज पाकिस्तान के विदेश सचिव से मिलेंगे भारतीय उच्चायुक्त

12:45 PM दिल्ली-एनसीआर में हफ्ते भर गर्म हवाएं चलने के आसार, 42 तक पहुंचेगा पारा: मौसम विभाग

12:37 PM उत्तर कोरिया को लेकर कभी भी संघर्ष छिड़ सकता है: चीन

12:29 PM जशोदा बेन ने तेलंगाना में की नाग देवता की पूजा
जशोदा बेन ने तेलंगाना के विकाराबाद में प्रसिद्ध नागदेवता मंदिर में पूजा अर्चना की और मंदिर परिसर में स्थापित डॉ. बी. आर. अंबेडकर प्रतिमा का भी उन्होंने अनावरण किया.

12:21 PM J&K: सेना की गाड़ी से एक शख्स के कथित तौर पर बांधे जाने के वीडियो की जांच कर रही है आर्मी

Advertisement

 

12:16 PM बीजेपी ने यूपी में 250 सीटों पर ईवीएम में छेड़छाड़ की जहां वो कमजोर थी: मायावती

12:07 PM आज शाम होगी बीजेपी महासचिवों की बैठक, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह करेंगे बैठक की अगुवाई

12:02 PM लाहौर HC बार एसोसिएशन ने कुलभूषण जाधव के वकील की सदस्यता सस्पेंड करने का फैसला किया

11:55 AM नागपुर: पीएम मोदी ने कोराड़ी थर्मल पावर स्टेशन में नई यूनिट का उद्घाटन किया

11:53 AM महापुरुषों के नाम पर सरकारी छुट्टियां बंद होनी चाहिए: योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लखनऊ में कहा- महान विभूतियों की जयंती के मौके पर स्कूलों में छुट्टी नहीं होनी चाहिए. इसके बदले बच्चों को इन विभूतियों के बारे में बताना चाहिए. सीएम ने भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन भी अर्पित भी किए.

11:48 AM दिल्ली चुनाव पर बोले केजरीवाल, जरनैल के पंजाब जाने से लोग नाराज थे
राजौरी गार्डन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की हार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने तोड़ी चुप्पी.

11:42 AM मुस्लिम पर्सनल बोर्ड, तलाक पीड़ित महिलाओं को न्याय नहीं दे पा रहा, SC जल्द ले फैसला: मायावती

11:39 AM मायावती ने कहा-गले में ग्लैंड्स के ऑपरेशन की वजह से पढ़कर और धीरे बोलती हूं

11:38 AM हिंदू महासभा की नेता डॉ. पूजा ने कहा-ट्रिपल तलाक से पीड़ित सभी महिलाएं हिंदू बन जाएं

11:35 AM मायावती के भाई आनंद कुमार होंगे बीएसपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

11:33 AM दिल्ली पुलिस हेडक्वॉर्टर में तैनात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान जींस-टीशर्ट न पहनने का आदेश

11:31 AM अम्बेडकर जयंती के मौके पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया दिल्ली में एससी/एसटी कमिशन बनाने का ऐलान

11:28 AM AAP नेता संजय सिंह पार्टी के कई विधायकों के साथ आज दिल्ली चुनाव आयुक्त से मिलेंगे

11:14 AM अफगानिस्तान में अमेरिकी बमबारी से आइएस के 36 आतंकी मारे गए: एएफपी

11:12 AM पीएम मोदी ने नागपुर की दीक्षा भ‍ूमि में डॉ. अम्बेडकर को दी श्रद्धांजलि

11:05 AM डॉ. अम्बेडकर की 126वीं जयंती के अवसर पर नागपुर की दीक्षाभूमि पहुंचे पीएम मोदी

11:03 AM नागपुर में पीएम मोदी: 2200 पुलिसकर्मी तैनात, 3 बजे तक नो फ्लाई जोन बना शहर

11:00 AM मायावती ने कहा- मैं यूपी को कभी पाकिस्तान नहीं बनने दूंगी

10:56 AM सीआरपीएफ ने कश्मीर में अपने जवान पर हमले के वीडियो मामले में दर्ज कराया FIR

10:36 AM अमेरिकी बमबारी से मारे गए लोगों में केरल के 2-3 आइएसआइएस रिक्रूट हो सकते हैं: सूत्र

10:33 AM नोएडा आयकर विभाग ने दिल्ली के एक ब्लैक मनी एंट्री ऑपरेटर के यहां मारे छापे

10:29 AM दिल्ली के जंतर-मंतर पर तमिलनाडु के पुरुष किसानों ने आज साड़ी पहनकर किया प्रदर्शन

10:26 AM गैर बराबरी की वजह से पुराने वक्त में लोगों ने किया था धर्म परिवर्तन: मायावती

10:24 AM पाकिस्तान यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर सकता है भारत

10:22 AM नोटबंदी के बाद काला धन तलाशने के अभियान का दूसरा चरण, 60 हजार लोगों को भेजे जाएंगे नोटिस

10:19 AM खुफिया एजेंसियों को शक, अमेरिकी बमबारी से प्रभावित 22 लोग केरल के थे: सूत्र

10:16 AM लखनऊ में जनसभा को संबोधि‍त कर रही हैं बीएसपी सुप्रीमाे मायावती
RFA - LUCKNOW  -MAYAWATI ADDRESSING PUBLIC MEETING

09:24 AM अंबेडकर जयंती के मौके पर वडोदरा में दलित युवाओं और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई

08:45 AM गो हत्या पर रोक लगे, लेकिन दूसरे पशुओं के कटने पर नहीं : केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

08:27 AM नासा ने किया स्वीकार- सौरमंडल में हो सकती है एलियन लाइफ

08:15 AM पीएम मोदी ने बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर उनको दी श्रद्धांजलि

 

08:04 AM अफगानिस्तान पर बोले सुब्रमण्यम स्वामी- अब आतंकवाद के ख‍िलाफ अमेरिका-इजरायल-भारत बनाएं गठजोड़

07:45 AM पीएम मोदी आज नागपुर में कोरादी थर्मल पावर स्टेशन का करेंगे उद्घाटन

07:34 AM अख‍िलेश यादव: उम्मीदवारों से बात कर पता चला, झूठे वादे और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण से जीती बीजेपी

05:08 AM वेनुजुएला में राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान झड़प, आंसू गैस के गोले दागे

03:54AM अफगानिस्तान पर बम गिराने के बाद ट्रंप बोले-उत्तर कोरिया एक समस्या, इसको दूर करेंगे

03:51 AM अमेरिका ने ईरान के हाई प्रोफाइल सैन्य प्रमुख के भाई को प्रतिबंधित सूची में शामिल किया

03:45 AM मैक्सिको में पेट्रोल टैंकर और बस की टक्कर में 20 लोगों की मौत, 9 घायल

02:55 AM US ने जहां बम गिराया वहां 22 भारतीयों के होने की खबर

02:13 AM अफगानिस्तान में बम गिराए जाने के बाद भरभराया स्टॉक मार्केट

01:59 AM गाजियाबादः लड़की ने एक शख्स पर लगाया रेप का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

01:45 AM मुंबईः लापता 20 वर्षीय युवक की जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

01:19 AM अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने US के गैर परमाणु बम गिराने की कड़ी आलोचना की

01:02 AM वायुसेना ने पहली बार एयर वारियर्स के लिए खास क्यूक रिएक्शन ट्रेनिंग स्कूल शुरू किया.

12:35 PM हमें अपनी सेना पर गर्व है, हमने उन्हें पूरी छूट दे रखी है: डोनाल्ड ट्रंप

12:20 AM केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ममता बनर्जी से तीन तलाक पर रुख साफ करने को कहा

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement