श्रीनगर के व्यस्त सनत नगर इलाके में सीआरपीएफ के तीन वाहनों पर संदिग्ध आतंकियों ने फायरिंग की. सूत्रों के मुताबिक हमलावर बाइक पर सवार थे. आतंकियों की ओर से हुई गोलीबारी की गई जिसके बाद सीआरपीएफ जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई.
के प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि मंगलवार को श्रीनगर के सनत नगर चौक के पास मोटरसाइकिल सवार आतंकियों ने सीआरपीएफ की 29वीं बटालियन के वाहन पर फायरिंग की. सनत नगर श्रीनगर के पॉश इलाकों में आता है. यह गोलीबारी श्रीनगर- बारामुला हाईवे के नजदीक हुई है. माना जा रहा है कि लश्कर या हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी हो सकते हैं.
हालांकि इस हमले में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है और केवल एक जवान को हलकी चोटें लगी हैं. घटना की जांच के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंच गया और मामले की जांच कर रही है.
परमीता शर्मा / शुजा उल हक