कोरेक्स के बाद अब विक्स का भी 'एक्शन' बंद

FMCG फर्म प्रॉक्टर एंड गैंबल (P&G) ने सरकार के आदेश के बाद 'विक्स एक्शन 500 एक्स्ट्रा' को बंद करने का फैसला लिया है.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 4:16 PM IST

खांसी की दवा कोरेक्स के निर्माण और बिक्री पर लगी रोक के बाद अब विक्स की गोलियां भी बाजार में नहीं दिखेंगी. कोरेक्स के बाद सरकार ने विक्स के निर्माण और बिक्री पर भी रोक लगा दी है.

FMCG फर्म प्रॉक्टर एंड गैंबल (P&G) ने सरकार के आदेश के बाद 'विक्स एक्शन 500 एक्स्ट्रा' को बंद करने का फैसला लिया है. कंपनी की ओर से जारी बयान में इस बात की पुष्टि की है.

Advertisement

कंपनी के शेयरों में गिरावट
इसके पहले सोमवार को फार्मा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फाइजर ने सरकार की तरफ से प्रतिबंधित लगाए जाने के बाद खांसी की दवा कोरेक्स का प्रोडक्शन बंद कर दिया, जिससे कंपनी के शेयर्स में बड़ी गिरावट आ गई. सरकार ने क्लोफेनिरामाइन मेलियट और कोडीन सीरप के निश्चित मात्रा में मिश्रण पर प्रतिबंध लगा दिया था.

दोनों कंपनियां अब दोबारा बाजार में प्रोडक्ट की वापसी के सभी विकल्पों पर विचार कर रही हैं. दवाओं के बैन होने से दोनों कंपनियों के राजस्व में भी भारी नुकसान होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement