रक्षा खरीद के नियमों की समीक्षा करेगी कमेटी, डिफेंस और होम मिनिस्टर की बैठक में फैसला

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक में रक्षा खरीद के नियम-कायदों की समीक्षा के लिए कमेटी गठित करने का निर्णय हुआ.

Advertisement
रक्षा मंत्रालय राजनाथ सिंह (फाइल फोटो- IANS) रक्षा मंत्रालय राजनाथ सिंह (फाइल फोटो- IANS)

पॉलोमी साहा

  • नई दिल्ली,
  • 17 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 2:14 PM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर शनिवार को ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक हुई. इस बैठक में भाग लेने के लिए गृह मंत्री अमित शाह भी पहुचे. ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने  रक्षा खरीद प्रक्रिया(डीपीपी) 2016 और रक्षा खरीद नियमावली(डीपीएम) 2009 की समीक्षा के लिए महानिदेशक(अधिग्रहण) की अध्यक्षता में एक समिति के गठन को मंजूरी दी. समिति को अपनी सिफारिशें पेश करने के लिए छह महीने का समय दिया गया है.

Advertisement

हालांकि बैठक की शुरुआत में किसी तरह का एजेंडा सार्वजनिक न किए जाने से माना जा रहा है कि इसमें जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 के कई प्रावधानों के हटने के बाद से उपजे हालात पर चर्चा होगी. मगर इस बैठक में रक्षा खरीद के नियमों की समीक्षा को लेकर चर्चा हुई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement