इंडोनेशियाः जहाज में आग लगने से 8 मरे

इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत की राजधानी सुराबाया में बुधवार सुबह एक यात्री जहाज में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से ज्यादा घायल हो गए.

Advertisement

आईएएनएस

  • जकार्ता,
  • 28 सितंबर 2011,
  • अपडेटेड 11:29 AM IST

इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत की राजधानी सुराबाया में बुधवार सुबह एक यात्री जहाज में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से ज्यादा घायल हो गए.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार तलाश एवं बचाव कार्यालय के प्रमुख सुत्रिस्नो ने बताया कि जहाज किराना सेम्बिलान में आग उसमें लदे एक ट्रक की वजह से लगी.

यह हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ. उस समय जहाज सुराबाया तट पर खड़ा था. अस्पताल के सूत्रों ने घायलों की संख्या 49 बताई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement