'मिसाइलमैन' की याद में देशभर के 600 कलाम लाइब्रेरी में भेजा जाएगा अनोखा सिलेबस

पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइलमैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कलाम लिवेबल प्लैनेट कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया. इस कॉन्क्लेव के चौथे संस्करण में ऐसे लोगों को अवॉर्ड दिया, जिनके कारण समाज में बेहतर बदलाव आया.

Advertisement
कलाम लिवेबल प्लैनेट कॉन्क्लेव का आयोजन कलाम लिवेबल प्लैनेट कॉन्क्लेव का आयोजन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 9:29 PM IST

पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइलमैन' डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर शनिवार को कलाम लिवेबल प्लैनेट कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया. इस कॉन्क्लेव के चौथे संस्करण में ऐसे लोगों को अवॉर्ड दिया, जिनके कारण समाज में बेहतर बदलाव आया. इस समारोह में स्वामी चिदानंद सरस्वती और श्री एम को एपीजे कलाम अवॉर्ड फॉर क्रिएटिंग अ लिवेबल प्लैनेट से नवाजा गया. साथ ही सृजन पाल सिंह की किताब रीइग्नाइटेड -२ : इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज फॉर टुमारो को लॉन्च किया गया. यह एपीजे अब्दुल कलाम और सृजन पाल सिंह की लिखी किताब इग्नाइटेड : साइंटिफिक पाथवेज टू ए ब्राइट फ्यूचर की अगली कड़ी है. कॉन्क्लेव में एस्ट्रोबॉयोलजी और रोबोटिक्स के लिए एसटीईएम सिलेबस को भी लॉन्च किया गया.

Advertisement

क्या है एसटीईएम सिलेबस

यह नेनो टैक्नोलॉजी, एस्ट्रोबायोलॉजी और रोबोटिक्स जैसे उभरते सब्जेक्ट्स का एक सिलेबस है, जो पूरे देश की 600 कलाम लाइब्रेरी में जाएगा. यह स्कूलों में स्टूडेंट्स के लिए साइंस को मजेदार बना देगा.

दरअसल कलाम सेंटर दुनिया भर के शीर्ष विचारकों के साथ अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन का आयोजन करता है, जिसमें धरती के सतत विकास के सुझावों पर चर्चा की जाती है. इस मौके पर कलाम सेंटर के सीईओ सृजन पाल सिंह ने कहा, अपने ज्ञान के आखिरी पड़ाव में कलाम यह सोच रहे थे कि धरती को जीवनदायी कैसे बनाया जाए. इस विचार को हम उस ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं, जहां कलाम चाहते थे.

इस दौरान सीएसआर परियोजनाओं के जरिए समाज में परिवर्तन लाने वाले लोगों और संगठनों को कलाम सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड्स से नवाजा गया. एपीजे कलाम अवॉर्ड फॉर क्रिएटिंग अ लिवेबल प्लेनेट परमार्थ निकेतन आश्रम के स्वामी चिदानंद सरस्वती और सत्संग फाउंडेशन के श्री एम को दिया गया. इस दौरान कलाम सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड्स हरभजन सिंह (होंडा), गीतांजलि (कट कथा) और के अनिल कुमार (के.सी. पुलिया फाउंडेशन) को दिया गया. साथ ही 19 छात्रों के स्टार्टअप्स को भी सम्मानित किया गया.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement