मुकेश कुमार मीणा को बनाया गया गोवा का नया डीजीपी, पिछले साल से ही खाली था पद

मुकेश कुमार मीणा गोवा के नए डीजीपी होंगे. इससे पहले 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रणव नंदा गोवा के डीजीपी थे. लेकिन नवंबर 2019 में प्रणव नंदा का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन होने के बाद से यहां डीजीपी का पद खाली है.

Advertisement
मुकेश कुमार मीणा होंगे गोवा के नए डीजीपी मुकेश कुमार मीणा होंगे गोवा के नए डीजीपी

पुनीत शर्मा / तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2020,
  • अपडेटेड 7:50 PM IST

  • मुकेश कुमार मीणा बने गोवा के नए डीजीपी
  • दिल्ली सरकार से तकरार को लेकर काफी चर्चा में रहे

दिल्ली पुलिस के तेजतर्रार 1989 बेंच के आईपीएस अफसर मुकेश कुमार मीणा को गोवा का डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) बनाया गया है. गोवा में 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रणव नंदा के अचानक हुए निधन के बाद से ही डीजीपी का पद खाली पड़ा हुआ था. प्रणव नंदा का नवंबर 2019 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. डीजीपी नंदा तब दिल्ली के आधिकारिक दौरे पर आए थे. इससे पहले मुकेश कुमार मीणा की मिजोरम भेजा गया था.

Advertisement
दिल्ली एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) से सुर्खियों में आए मुकेश कुमार मीणा दिल्ली पुलिस में स्पेशल सीपी नई दिल्ली रेंज में तैनात थे. दरअसल एसीबी को लेकर केजरीवाल सरकार और केंद्र सरकार के बीच काफी बहस हुई थी. गृह मंत्रालय और दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने एंटी करप्शन ब्यूरो को दिल्ली पुलिस के अधीन बताते हुए मुकेश कुमार मीणा को एसीबी का चीफ बना दिया था.

फरवरी 2016 में दिल्ली एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) के चीफ मुकेश कुमार मीणा ने अंडमान निकोबार तबादला होने के बाद भी दिल्ली सरकार के खिलाफ शिक्षा विभाग की नियुक्तियों में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था.

इससे पहले भी एसीबी चीफ मुकेश कुमार मीणा और केजरीवाल सरकार के बीच कई बार अनबन की खबरें सामने आई थी. दिल्ली सरकार ने मुकेश कुमार मीणा की एसीबी चीफ के पद पर नियुक्ति को गैरकानूनी बताया था. मीणा को उपराज्यपाल नजीब जंग ने एसीबी के चीफ के पद पर नियुक्त किया था, जबकि एसीबी के पहले चीफ एसएस यादव की नियुक्ति दिल्ली सरकार ने की थी.

Advertisement

नियुक्ति के बाद दिल्ली सरकार ने मीणा को चार्ज लेने से मना कर दिया था और उन्हें गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करने को कहा था. इसके बावजूद मीणा एसीबी में काम करते रहे थे.

यादव और मीणा के बीच हुआ था टकराव

जून 2015 में दिल्ली सरकार और एसीबी के बीच एफआईआर रजिस्टर को लेकर विवाद हो गया था. इस पर मीणा ने उन्हें नोटिस जारी किया था, वहीं इस पूरे विवाद में यादव के खुदकुशी करने की धमकी देने की बात भी सामने आई थी. हालांकि, बाद में उन्होंने इससे इनकार कर दिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement