खुलकर सामने आई कांग्रेस की लड़ाई, अब पायलट ने स्वास्थ्य मंत्री को दिया जवाब

राजस्थान में कांग्रेस की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है. राज्य के डिप्टी सीएम और पीडब्ल्यूडी मंत्री सचिन पायलट ने स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा के आरोपों का जवाब दिया है. सचिन पायलट ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग समय पर फंड नहीं जारी किया.

Advertisement
डिप्टी सीएम सचिन पायलट (फाइल फोटो- Aajtak) डिप्टी सीएम सचिन पायलट (फाइल फोटो- Aajtak)

शरत कुमार

  • जयपुर,
  • 06 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 12:30 AM IST

  • कोटा में बच्चों की मौत पर कांग्रेस नेताओं की लड़ाई
  • सचिन पायलट ने रघु शर्मा के आरोपों का दिया जवाब

राजस्थान में कांग्रेस की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है. राज्य के डिप्टी सीएम और पीडब्ल्यूडी मंत्री सचिन पायलट ने स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा के आरोपों का जवाब दिया है. सचिन पायलट ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग समय पर फंड नहीं जारी किया.

Advertisement

दरअसल, कोटा के अस्पताल में बच्चों की हो रही मौत पर रघु शर्मा ने सचिन पायलट को घेरते हुए कहा था कि जब अस्पताल की छत टपक रही थी और खिड़कियां टूटी हुई थीं, तो अस्पताल प्रशासन पीडब्ल्यूडी विभाग को लिख रहा था. इसे ठीक करने के लिए कदम क्यों नहीं उठाए गए?

रघु शर्मा ने कहा था कि जिम्मेदारी सभी जनप्रतिनिधियों की बनती है. हर महीने मीटिंग होती है, उसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि क्यों नहीं जाते हैं, ताकि अस्पताल की समस्या के बारे में समझाया और बताया जा सके.

पायलट ने अपनी सरकार पर साधा था निशाना

राज्य के डिप्टी सीएम सचिन पायलट शनिवार को कोटा में बच्चों की मौत पर सचिन पायलट ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि हमें जिम्मेदारी तय करनी होगी. सचिन पायलट ने कहा कि पहले क्या हुआ इस पर चर्चा नहीं होनी चाहिए. वसुंधरा को जनता ने हरा दिया लेकिन अब जिम्मेदारी हमारी है.

Advertisement

मालूम हो कि राजस्थान के कोटा में बच्चों के मरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. जेके लोन अस्पताल में बच्चों की मौत का आंकड़ा बढ़कर सोमवार को 112 पहुंच गया है. अस्पताल में 100 से ज्यादा बच्चों की मौत के बाद सरकार ने जांच पैनल नियुक्त किया था. विशेषज्ञों की टीम ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि हाइपोथर्मिया (शरीर का तापमान असंतुलित हो जाना) के कारण बच्चों की मौत हुई है. अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं की कमी भी इसकी वजह बताई जा रही है.

राजस्थान सरकार की ओर से बच्चों की मौत के कारण का पता लगाने के लिए गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट में पुष्टि की है कि हाइपोथर्मिया के कारण शिशुओं की मौत हुई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement