राजस्थान: बीते 24 घंटे में 3 कोरोना संक्रमितों की मौत, अब तक 14,156 लोग कोविड पॉजिटिव

राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के चलते 3 लोगों की मौत का मामला सामने आया है. राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,156 हो गई है. अब तक कोरोना से 333 लोग कोरोना संक्रमण के चलते जान गंवा चुके हैं.

Advertisement
राजस्थान में नहीं थम रहे कोरोना संक्रमण के केस (तस्वीर-PTI) राजस्थान में नहीं थम रहे कोरोना संक्रमण के केस (तस्वीर-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2020,
  • अपडेटेड 1:03 AM IST
  • राजस्थान में कोरोना से अब तक 333 की मौत
  • राज्य में लगातार बढ़ रहे कोविड संक्रमण के केस

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण बेकाबू हो गया है. शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के चलते राज्य में 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं 299 नए केस सामने आए हैं. अब तक राजस्थान में 333 लोग कोविड संक्रमित होने के बाद जान गंवा चुके हैं.

राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,156 हो गई है. जयपुर, अजमेर और करौली में मरीजों की मौत के मामले सामने आए हैं. भरतपुर से कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा 55 केस बीते 24 घंटे में सामने आए हैं.

Advertisement

जोधपुर में शुक्रवार को 38 केस, जयपुर में 33, बीकानेर में 26,  पाली में 24, नागौर में 16, अलवर, झुनझुन और भिलवाड़ा में 14-14 मामले सामने आए हैं. चुरु में 3, बाड़मेर में 12, गंगानगर में 8 केस सामने आए हैं. इसके अलावा में जैसलमैर, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर से भी एक-एक केस सामने आए हैं.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

10,739 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज

राजस्थान में कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 10,997 पार कर गई है, वहीं 10,739 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है. राज्य में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 2,826 है.

देश में अब तक 3,80,532  लोग कोरोना संक्रमित

देश में कोरोना संक्रमण के मामले बेकाबू हो गए हैं. लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या ने केंद्र सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. हालांकि राहत की खबर यह है कि लोगों के ठीक होने की दर भी ठीक है. अब तक 2,04,710 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. देश में 12,573 लोग संक्रमण की चपेट में आने के बाद जान गंवा चुके हैं.

Advertisement

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement