भारी विरोध के बाद बैकफुट पर वसुंधरा सरकार, सेलेक्ट कमेटी को भेजा विवादित विधेयक

जब यह अध्यादेश विधानसभा में पेश किया गया तो इसका विरोध दो बीजेपी विधायकों ने भी किया. बीजेपी विधायक नरपत सिंह राजवी और घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि ये अध्यादेश बीजेपी के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के विरोध में लाया गया अध्यादेश है.

Advertisement
वसुंधरा राजे, मुख्यमंत्री राजस्थान वसुंधरा राजे, मुख्यमंत्री राजस्थान

कौशलेन्द्र बिक्रम सिंह / शरत कुमार

  • जयपुर,
  • 24 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 2:25 PM IST

पांच दिनों की किरकिरी के बाद आखिरकार वसुंधरा सरकार ने लोकसेवकों पर बिना इजाजत मुकदमा नहीं दर्ज करने वाले विवादित बिल प्रवर समिति में भेजने के नाम पर ठंडे बस्ते में डाल दिया है. गौरतलब है कि 6 सितंबर 2017 को जारी इस विवादित अध्यादेश को बिल के रुप में सोमवार को वसुंधरा सरकार के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने विधानसभा में रखा था. उसके बाद देश भर में हंगामा मचा हुआ था.

Advertisement

सोमवार देर शाम वसुंधरा राजे ने अपने मंत्रियों की बैठक बुलाकर इस विधेयक में परिवर्तन की बात कही थी. मंगलवार को जैसे ही विधानसभा कार्यवाही शुरू हुई विपक्ष ने इस बिल के विरोध में बेल में आकर विरोध करना शुरू कर दिया. हंगामे के बीच गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने घोषणा की और सदन के सदस्यों की मांग पर इस बिल को प्रवर समीति को भेजने का एलान किया.

42 दिन जारी रहेगा विवादित अध्यादेश

कटारिया ने घोषणा की कि दो महीने के अंदर 15 सदस्यों की प्रवर समिति बनेगी जिसके अध्यक्ष गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया रहेंगे और इसमें सभी दलों के सदस्य रहेंगे. प्रवर समिति के सुझाव के बाद अगले सत्र में संसोधित बिल पेश किया जाएगा. लेकिन कटारिया ने साफ किया कि अगले 42 दिनों तक ये विवादित अध्यादेश जारी रहेगा जब तक प्रवर समीति में ये विधेयक नहीं जाता है.

Advertisement

इससे पहले संसदीय कार्यमंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि सरकार के बारे में ऐसा भ्रम फैला था कि वो मीडिया और ज्यूडिश्यरी को काबू में करना चाहती है जबकि ऐसा नहीं था. इसीलिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इसमें बदलाव के लिए कहा है.

बीजेपी में बिल पर असंतोष

इससे पहले बीजेपी के अंदर ही इस विधेयक को लेकर असंतोष देखने के मिला.विरोध करनेवाले बीजेपी विधायकों में घनश्याम तिवाड़ी और नरपत सिंह राजवी के अलावा प्रहलाद गुंजल, कैलाश भंसाली और ज्ञानदेव आहूजा भी शामिल हो गए. घनश्याम तिवाड़ी ने दावा किया कि ज्यादातर विधायक इस बिल के खिलाफ हैं.

सचिन पायलट ने बताया जनता की जीत

कांग्रेस ने इस बिल को ही वापस लेने के लिए सदन के बेल में हंगामा किया जिसके बाद सदन को एक बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा. बिल को पारित नहीं होने को कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कांग्रेस पार्टी और जनता की जीत बताया और कहा कि जब तक ये बिल वापस नहीं होता कांग्रेस इसका विरोध करती रहेगी.

पत्रकारों ने भी किया विरोध

उधर आज जयपुर के पत्रकारों ने भी इस बिल का विरोध किया और काली पट्टी बांध कर प्रेस क्लब से विधानसभा तक मार्च किया और गिरफ्तारियां दीं. सेशन कोर्ट में वकीलों ने भी इस बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया.

Advertisement

बीजेपी नेता ने लगाए सरकार पर गंभीर आरोप

वसुंधरा राजे सरकार के खिलाफ बीजेपी के वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. तिवारी का कहना है कि सरकार ने मूर्ख (सदन को) बनाया है. तिवारी कहते हैं कि सरकार ने एक चयन समिति को विवादित अध्यादेश के बजाय दूसरा अध्यादेश भेजा है.

सोमवार शाम वसुंधरा ने की थी पुनर्विचार की बात

इससे पहले सोमवार शाम को ही राजस्थान की मुख्यमंत्री चहुंओर उठे विरोध के चलते अध्यादेश को लेकर बैकफुट पर नजर आ रही थीं. उन्होंने सोमवार शाम अपने मंत्रियों को आवास पर बुलाया था और उन्हें अध्यादेश पर एक बार फिर विचार करने का निर्देश दिया था.

राजस्थान सरकार के इस विवादित अध्यादेश को कांग्रेस ने काला कानून बताते हुए जोरदार विरोध किया. इसके खिलाफ कांग्रेस ने जहां सदन से वाक आउट किया वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट की अगुवाई में विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया गया. प्रशासन ने कांग्रेस के विरोध मार्च की इजाजत नहीं दी तो कांग्रेस ने गिरफ्तारियां दी. सचिन पायलट ने इसे काला कानून बताते हुए कहा कि जब तक ये अध्यादेश वापस नहीं होगा तब तक हम चैन से नही बैठेंगें.

जब यह अध्यादेश विधानसभा में पेश किया गया तो इसका विरोध दो बीजेपी विधायकों ने भी किया. बीजेपी विधायक नरपत सिंह राजवी और घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि ये अध्यादेश बीजेपी के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के विरोध में लाया गया अध्यादेश है. इसलिए हम इसका समर्थन नहीं करेंगे. राजवी ने कहा कि ये बिल्कुल गलत कानून है. इससे भ्रष्टाचार बढ़ेगा.

Advertisement

सोमवार को इस विवादित अध्यादेश की लड़ाई राजस्थान हाईकोर्ट भी पहुंच गई. इस अध्यादेश को एक वकील ने चुनौती दी है. जानकारी के मुताबिक वकील ए. के. जैन ने राजस्थान हाईकोर्ट में वसुंधरा राजे सरकार के अध्यादेश को चुनौती दी है.

द एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने राजस्थान सरकार से उस हानिकारक अध्यादेश को वापस लेने की मांग की जो लोकसेवकों, न्यायाधीशों और मजिस्ट्रेटों के खिलाफ आरोपों पर उसकी मंजूरी के बिना रिपोर्टिंग करने से मीडिया को रोकता है. गिल्ड ने एक बयान में कहा कि यह अध्यादेश मीडिया को परेशान करने वाला एक खतरनाक यंत्र है. बयान में कहा गया है, "ऐसा दिख रहा है कि राज्य सरकार का पिछले महीने जारी अध्यादेश बजाहिर फर्जी प्राथमिकी से न्यायपालिका और नौकरशाही की रक्षा करने के लिए लाया गया है."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement