राजस्थान विधानसभा चुनाव: सुजानगढ़ से मास्टर भंवरलाल मेघवाल जीते

राजस्थान विधानसभा चुनाव में सुजानगढ़ से कांग्रेस के मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने जीत दर्ज की है. बीते सात दिसंबर को यहां मतदान हुआ था. चुरू जिले की सुजानगढ़ आरक्षित सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर खेमाराम मेघवाल ने चुनाव लड़ा था. जबकि कांग्रेस के टिकट पर मास्टर भंवरलाल मेघवाल मैदान में थे, जो पूर्व मंत्री भी हैं.

Advertisement
सुजानगढ़ सीट के नतीजे सुजानगढ़ सीट के नतीजे

जावेद अख़्तर

  • नई दिल्ली,
  • 11 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 11:10 PM IST

राजस्थान विधानसभा चुनाव में सुजानगढ़ से कांग्रेस के मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने जीत दर्ज की है. बीते सात दिसंबर को यहां मतदान हुआ था. चुरू जिले की सुजानगढ़ आरक्षित सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर खेमाराम मेघवाल ने चुनाव लड़ा था. जबकि कांग्रेस के टिकट पर मास्टर भंवरलाल मेघवाल मैदान में थे, जो पूर्व मंत्री भी हैं.

खेमाराम मेघवाल सिंटिंग विधायक हैं और भंवरलाल मेघवाल से दो बार मुकाबला लड़ चुके हैं. पिछले चुनाव (2013) में खेमाराम ने जीत दर्ज की थी, जबकि उससे पहले भंवरलाल मेघवाल ने खेमाराम को परास्त किया था.

Advertisement

भंवरलाल मेघवाल कांग्रेस के प्रदेश संगठन में वरिष्ठ नेता हैं और 10वीं बार विधानसभा चुनाव लड़े हैं. इस सीट पर दोनों ही मुख्य पार्टियों में बगावत भी देखने को मिली है.

भाजपा के पूर्व विधायक रामेश्वर भाटी ने पहले तो पार्टी से नामांकन दाखिल किया था, लेकिन आधिकारिक तौर पर खेमाराम के नामांकन करने के बाद उन्हें निर्दलीय ही चुनाव लड़ना पड़ा. जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस से टिकट मांग रही बीदासर की प्रधान संतोष मेघवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा है.

चुरू जिले का चुनावी समीकरण

चुरू जिला शेखावटी रीजन में आता है और यहां कुल 6 विधानसभा सीट हैं. 2013 के चुनाव में जिले में कुल 12,33,051 वोटर्स थे, जिनमें से  9,43,249 लोगों (76.5%) ने अपने मतों का इस्तेमाल किया था. यहां 5 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं, जबकि 1 सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है.

Advertisement

सामान्य सीटों में सादुलपुर, तारानगर, सरदारशहर, चुरू, रतनगढ़ है. जबकि सुजानगढ़ सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. इनमें से 4 सीट पर बीजेपी, 1 पर कांग्रेस और 1 पर बहुजन समाज पार्टी ने जीत दर्ज की थी. जिले की इकलौती आरक्षित सीट पर बीजेपी को जीत मिली थी. वोट शेयर की बात की जाए तो बीजेपी को करीब 48 और कांग्रेस को 38 प्रतिशत वोट हासिल हुआ था. जबकि बहुजन समाज पार्टी के खाते में 9 प्रतिशत वोट गया था.

विधानसभा का समीकरण

राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं. इनमें 142 सीट सामान्य, 33 सीट अनुसूचित जाति और 25 सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं. 2013 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और उसने 163 सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर सिमट गई थी. बहुजन समाज पार्टी को 3, नेशनल पीपुल्स पार्टी को 4, नेशनल यूनियनिस्ट जमींदारा पार्टी को 2 सीटें मिली थीं. जबकि 7 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे.

'To get latest update about Rajasthan elections SMS RJ to 52424 from your mobile . Standard SMS Charges Applicable.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement