राजस्थान विधानसभा चुनाव: श्रीमाधोपुर से कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह जीते

राजस्थान विधानसभा चुनाव में श्रीमाधोपुर से कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की है. बीते सात दिसंबर को राज्य की कुल 200 विधानसभा सीटों में से 199 पर मतदान हुआ था. यहां 74 प्रतिशत मतदान हुआ था.

Advertisement
श्रीमाधोपुर सीट के नतीजे श्रीमाधोपुर सीट के नतीजे

जावेद अख़्तर

  • नई दिल्ली,
  • 11 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 11:04 PM IST

राजस्थान विधानसभा चुनाव में श्रीमाधोपुर से कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की है. बीते सात दिसंबर को राज्य की कुल 200 विधानसभा सीटों में से 199 पर मतदान हुआ था. यहां 74 प्रतिशत मतदान हुआ था. सीकर जिले की श्रीमाधोपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर सिटिंग विधायक झाबर सिंह खर्रा ने चुनाव लड़ा था. जबकि कांग्रेस के टिकट पर दीपेंद्र सिंह शेखावत मैदान में हैं.

Advertisement

इस सीट पर कांग्रेस के बागी नरेंद्र सिंह महरौली और बीजेपी बागी दुर्गाप्रसाद खर्रा निर्दलीय चुनाव लड़े हैं. बीजेपी-कांग्रेस में कड़ी टक्कर को बागियों ने और भी दिलचस्प कर दिया है.

श्री माधोपुर राजस्थान के सबसे नए शहरों में शुमार है और इसकी स्थापना 1990 में किंग सवाई मानसिंह ने की थी. यहां की गेंहू बाजार भी इलाके में काफी प्रचलित है. 

2013 चुनाव का रिजल्ट

झबर सिंह (बीजेपी)- 75,101 (46.9%)

दीपेंद्र सिंह (कांग्रेस)- 67,199 (41.9%)

2008 चुनाव का रिजल्ट

दीपेंद्र सिंह (कांग्रेस)- 36,590 (31%)

हरलाल सिंह (बीजेपी)- 29,357 (25%)

सीकर जिले का समीकरण

सीकर जिला शेखावटी रीजन में आता है और यहां कुल 8 विधानसभा सीट हैं. 2013 के चुनाव में जिले में कुल 16,76,024 वोटर्स थे, जिनमें से 12,42,035 लोगों (74.1%) ने अपने मतों का इस्तेमाल किया था. यहां 7 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं, जबकि 1 सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है. जिले में करीब साढ़े 12 फीसदी मुस्लिम आबादी है.

Advertisement

सामान्य सीटों में फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, सीकर, दांतारामगढ़, खंडेला, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर है, जबकि धोद सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. कुल 8 सीटों में पिछले चुनाव में बीजेपी को 5, कांग्रेस को 2 और 1 सीट निर्दलीय को मिली थी.

विधानसभा का समीकरण

राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं. इनमें 142 सीट सामान्य, 33 सीट अनुसूचित जाति और 25 सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं. 2013 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और उसने 163 सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर सिमट गई थी. बहुजन समाज पार्टी को 3, नेशनल पीपुल्स पार्टी को 4, नेशनल यूनियनिस्ट जमींदारा पार्टी को 2 सीटें मिली थीं. जबकि 7 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे.

'To get latest update about Rajasthan elections SMS RJ to 52424 from your mobile . Standard SMS Charges Applicable.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement