राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजे घोषित हो गए हैं. बीते सात दिसंबर को राज्य की कुल 200 विधानसभा सीटों में से 199 पर मतदान हुआ था. वोटिंग प्रतिशत 74 रहा था, जिसके बाद मंगलवार (11 दिसंबर ) को रिजल्ट घोषित किए गए.
भरतपुर जिले की कामां सीट से भारतीय जनता पार्टी ने सिटिंग विधायक जगत सिंह का टिकट काटकर जवाहर सिंह को मौका दिया था, जिन्हें कांग्रेस की जाहिदा खान ने हरा दिया है. जाहिदा ने उन्हें 39,621 मतों के अंतर से हराया है. इससे पहले 2008 में भी जाहिदा खान इस सीट से विधायक रह चुकी हैं और पिछले चुनाव (2013) में उन्हें बहुत कम अंतर से हार मिली थी.
2013 चुनाव का रिजल्ट
जगत सिंह (बीजेपी)- 74,415 (47.0%)
जाहिदा खान (कांग्रेस)- 71,058 (44.9%)
2008 चुनाव का रिजल्ट
जाहिदा खान (बीजेपी)- 49,467 (40.7%)
नसरू खान (कांग्रेस)- 57,332 (47.2%)
जिले का चुनावी समीकरण
भरतपुर जिले में कुल 7 विधानसभा सीटें हैं. इनमें 5 सीटें सामान्य हैं और 2 अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं. फिलहाल, 5 सीटें बीजेपी के पास हैं और 2 पर कांग्रेस का कब्जा है. कामां सामान्य सीट पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है, इससे पहले यहां कांग्रेस को जीत मिली थी. इस सीट पर मुस्लिम चेहरे जीतकर आते रहे हैं.
विधानसभा का समीकरण
राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं. इनमें 142 सीट सामान्य, 33 सीट अनुसूचित जाति और 25 सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं. 2013 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और उसने 163 सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर सिमट गई थी. बहुजन समाज पार्टी को 3, नेशनल पीपुल्स पार्टी को 4, नेशनल यूनियनिस्ट जमींदारा पार्टी को 2 सीटें मिली थीं. जबकि 7 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे.
जावेद अख़्तर