पेशी के लिए कोर्ट आए रेप आरोपी आसाराम के पैरों में पड़ गए पूर्व चीफ जस्टिस

इस घटना पर पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुंदर नाथ भार्गव का कहना था कि वह एक निजी समारोह में जोधपुर आए हुए थे, तो पता चला कि आसाराम पेशी के लिए कोर्ट में आने वाले हैं. इनके दर्शन के लिए वह यहां आ पहुंचे.

Advertisement
पैर छूते पूर्व चीफ जस्टिस भार्गव पैर छूते पूर्व चीफ जस्टिस भार्गव

शरत कुमार

  • जोधपुर,
  • 17 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 4:04 PM IST

नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल में बंद आसाराम के पैर छूने के लिए हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और पूर्व राज्यपाल का जोधपुर कोर्ट पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल यहां की विशेष अदालत में आसाराम केस की रोजाना सुनवाई हो रही है, इस दौरान रोजाना कड़ी सुरक्षा के बीच आसाराम को कोर्ट में पेश किया जाता है.

Advertisement

शनिवार को जब आईटी एक्ट और यौन उत्पीड़न के दो अलग-अलग मामलों में आसाराम की पेशी हुई तो कोर्ट के बाहर दरवाजे पर अपने दो गार्ड को लेकर सिक्किम के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और खड़े थे. आसाराम को जैसे ही जेल के पुलिसकर्मियों ने जेल के वैन से नीचे उतारा, वैन के आगे ही पूर्व मुख्य न्यायाधीश और पूर्व राज्यपाल भार्गव उनके पैरों में पड़ गए, यही नहीं भार्गव के दोनों सरकारी गार्डों ने भी आसाराम से आशीर्वाद लिया.

इस घटना पर पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुंदर नाथ भार्गव का कहना था कि वह एक निजी समारोह में जोधपुर आए हुए थे, तो पता चला कि आसाराम पेशी के लिए कोर्ट में आने वाले हैं. इनके दर्शन के लिए वह यहां आ पहुंचे. जब सुनवाई के बाद आसाराम कोर्ट से बाहर निकले तो मीडिया ने उनसे इस बारे में पूछा. आसाराम का कहना है कि भार्गव हैं, लंबे अरसे से हमें जानते हैं. उनकी मिलने की इच्छा हुई तो चले आए. उनकी न्यायपालिका में भी अच्छी पहचान है, जो भी होगा अच्छा होगा.

Advertisement

बता दें आसाराम और उनका आश्रम यौन उत्पीड़न की शिकायतों के बाद विवादों में आ गया था. अगस्त 2103 में एक नाबालिग ने आसाराम पर आश्रम के भीतर रेप करने का आरोप लगाया था. पीड़िता के परिजनों ने दिल्ली पुलिस से इस मामले की शिकायत की थी. इसके बाद आसाराम को गिरफ्तार किया गया था, बाद में इस केस को जोधपुर ट्रांसफर कर दिया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement