Advertisement

Punjab Nikay Chunav Result 2026 : 8 नगर निगमों में से 5 पर जीती AAP, CM भगवंत मान ने बताया 2027 विधानसभा चुनाव का ट्रेलर

aajtak.in | नई दिल्ली | 29 मई 2026, 10:55 PM IST

Punjab Nikay Chunav Result 2026: पंजाब नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ा प्रदर्शन करते हुए 8 में से 5 नगर निगमों पर जीत दर्ज की है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे 2027 विधानसभा चुनाव का ट्रेलर बताया है. हालांकि कपूरथला में कांग्रेस ने AAP को झटका दिया, जबकि बीजेपी ने अबोहर में जीत हासिल की और पठानकोट में मजबूत प्रदर्शन किया.

पंजाब में मतगणना जारी है. (File Photo- ITGD)

पंजाब निकाय चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने जबरदस्त परचम लहराया है. शुक्रवार को आए नतीजों में राज्य के कुल 8 नगर निगमों में से 5 पर आम आदमी पार्टी ने एकतरफा कब्जा जमा लिया. इस बंपर जीत के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का 'ट्रेलर' करार दिया है. हालांकि, इस चुनावी मुकाबले में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और बीजेपी ने भी कुछ सीटों पर बड़ी जीत हासिल की हैं. चुनावों के इस फैसले के बाद जहां आम आदमी पार्टी के खेमे में भारी जश्न का माहौल है, वहीं विपक्षी दल काउंटिंग में गड़बड़ी के आरोप लगा रहे हैं.

अगर आंकड़ों के हिसाब से समझें तो पंजाब में कुल 8 नगर निगमों, 75 नगर काउंसिलों और 20 नगर कमेटियों के लिए वोट डाले गए थे. इसमें से 8 नगर निगमों के नतीजों को देखें तो आम आदमी पार्टी ने मोहाली, बरनाला, बटाला, मोगा और बठिंडा समेत 5 जगहों पर कब्जा जमाया है. वहीं, कांग्रेस ने कपूरथला नगर निगम में बाजी मारी है, जबकि बीजेपी ने अबोहर में पूर्ण बहुमत हासिल किया और पठानकोट में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. कुल 1977 वार्डों में से आम आदमी पार्टी के खाते में 954 सीटें आई हैं, जो बहुमत से कहीं ज्यादा हैं. दूसरे नंबर पर कांग्रेस रही जिसने 390 वार्ड जीते, जबकि निर्दलीयों ने 251, शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने 191 और बीजेपी ने 170 वार्डों पर कब्जा जमाया. इसके अलावा नगर काउंसिल की 75 में से करीब 45 सीटों पर भी आम आदमी पार्टी का ही दबदबा देखने को मिला है.

इस चुनावी मुकाबले में जहां आम आदमी पार्टी का दबदबा देखने को मिला, वहीं कपूरथला नगर निगम में कांग्रेस ने बड़ा उलटफेर करते हुए जीत दर्ज की. यहां 50 में से 31 वार्ड जीतकर कांग्रेस ने AAP को बड़ा झटका दिया. दूसरी तरफ बीजेपी ने अबोहर नगर निगम अपने नाम किया, जबकि पठानकोट में वह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. इन नतीजों के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जनता ने उनकी सरकार के विकास कार्यों पर भरोसा जताया है. उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब के लोगों ने 'ED वाली पार्टी' को नकार दिया, क्योंकि राज्य की जनता दबाव की राजनीति पसंद नहीं करती.

इधर, चुनावी नतीजों के सामने आने के बाद विपक्ष ने आम आदमी पार्टी पर सरकारी मशीनरी के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाना शुरू कर दिया है. अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने दावा किया कि सरकार ने जीतने के लिए धांधली का सहारा लिया है. कांग्रेस ने भी वोटों की गिनती में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं, खासकर गिद्दरबाहा सीट पर जहां 19 में से 17 वार्डों पर आम आदमी पार्टी को विजेता घोषित किया गया है. बहरहाल, आरोपों और दावों के बीच फिलहाल पंजाब के शहरी इलाकों में आम आदमी पार्टी ने अपनी पकड़ बेहद मजबूत साबित कर दी है.
 

7:10 PM (5 घंटे पहले)

'जनता ने काम को शाबाशी दी, ED पार्टी का हुआ सफाया': केजरीवाल

Posted by :- Dheeraj

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर पंजाब निकाय चुनाव में 'आप' की जीत के लिए जनता का धन्यवाद किया और सबको बधाई दी.  उन्होंने लिखा कि लोगों ने इस ऐतिहासिक वोट से भगवंत मान सरकार के कामों को शाबाशी दी है. वहीं विरोधियों पर हमला बोलते हुए उन्होंने आगे लिखा कि इस चुनाव में 'ED पार्टी' का सफाया हो गया है, जिसने पंजाब के छोटे व्यापारियों पर रेड करवाकर उन्हें परेशान किया था, आज जनता ने उसका पूरा बदला ले लिया है.

5:20 PM (7 घंटे पहले)

पंजाब निकाय चुनाव : बैलेट पेपर से आए नतीजों में AAP आगे, शून्य पर सिमटी ED

Posted by :- Dheeraj

पंजाब निकाय चुनाव में बैलेट पेपर से हुई वोटिंग के बाद शुरुआती 48 सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं. इन नतीजों में आम आदमी पार्टी (AAP) 34 सीटें जीतकर सबसे आगे चल रही है, जबकि अकाली दल को 6 और कांग्रेस को 3 सीटें मिली हैं. वहीं, कुछ समय पहले ही सात सांसदों को तोड़ने का दावा करने वाली ED पार्टी का इस चुनाव में खाता तक नहीं खुल सका है. 
 

5:07 PM (7 घंटे पहले)

पंजाब निकाय चुनाव नतीजे: रुझानों में AAP का जलवा, 812 वार्डों में बनाई बढ़त

Posted by :- Dheeraj

पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों का इंतजार बस खत्म होने वाला है. राज्य के 104 शहरी निकायों के लिए आज सुबह आठ बजे से ही वोटों की गिनती लगातार जारी है. अब तक आए रुझानों में आम आदमी पार्टी (AAP) का जबरदस्त दबदबा देखने को मिल रहा है. कुल 1977 वार्डों में से 1769 के रुझान आ चुके हैं, जिनमें से AAP 812 वार्डों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस 322 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है. इसके अलावा अकाली दल 204 तथा बीजेपी 95 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि 336 सीटें अन्य के खाते में जाती दिख रही हैं. फिलहाल मोहाली, बठिंडा, मोगा और बरनाला जैसे 6 निगमों में AAP आगे है, जबकि पठानकोट में बीजेपी को बढ़त हासिल हुई है. हालांकि, मतगणना के अंतिम नतीजे आने अभी बाकी हैं.

4:11 PM (8 घंटे पहले)

कपूरथला नगर निगम चुनाव: काउंटिंग जारी, कांग्रेस को बड़ी बढ़त

Posted by :- Dheeraj

पंजाब के कपूरथला नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती लगातार जारी है. अब तक आए रुझानों मुताबिक, कांग्रेस 31 सीटों पर आगे चलते हुए सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है. वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) 11 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है. इसके अलावा बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार 3-3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि अन्य के खाते में 2 सीटें जाती दिख रही हैं. मतगणना के फाइनल नतीजे आने अभी बाकी हैं.
 

Advertisement
2:48 PM (9 घंटे पहले)

Punjab Local Body Election: मोगा में AAP का बोलबाला

Posted by :- Darakhshan

मोगा में पहले दौर की इस गिनती में आम आदमी पार्टी ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए कुल 22 वार्डों में अपनी बढ़त या जीत दर्ज की है. 'आप' ने वार्ड नंबर 4 से 14 तक लगातार सभी सीटों पर अपना परचम लहराया है. इसके अलावा वार्ड नंबर 26 से 31 तक, और वार्ड नंबर 33, 35, 36 और 39 में भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सबसे आगे बने हुए हैं. दूसरी तरफ, कांग्रेस पार्टी को पहले दौर में 4 सीटों पर बढ़त मिली है, जिनमें वार्ड नंबर 2, 3, 37 और 38 शामिल हैं. वहीं, निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी 3 सीटों पर अच्छा प्रदर्शन किया है; वो वार्ड नंबर 1, 32 और 34 में आगे चल रहे हैं.

1:05 PM (11 घंटे पहले)

Punjab Nikay Chunav Results: सुनाम में AAP की सुनामी

Posted by :- Darakhshan

पंजाब के सुनाम में कुल 23 वार्डों में से आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 सीटों पर जीत दर्ज की. इस चुनाव में कांग्रेस, अकाली दल और BJP का सूपड़ा साफ हो गया है. 'आप' के अलावा केवल 1 सीट पर आजाद (निर्दलीय) उम्मीदवार को जीत मिली है. 

12:45 PM (11 घंटे पहले)

Punjab Nikay Chunav: भवानीगढ़ में AAP-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

Posted by :- Darakhshan

पंजाब के भवानीगढ़ नगर काउंसिल चुनाव के नतीजों में बेहद दिलचस्प और कड़ा मुकाबला देखने को मिला है. यहां कुल 15 वार्डों में से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच बराबरी की टक्कर रही है. दोनों ही पार्टियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7-7 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं, शिरोमणि अकाली दल सिर्फ 1 सीट ही जीत सकी है.

12:31 PM (11 घंटे पहले)

Punjab Local Body Election: गिद्दड़बाहा में AAP की ऐतिहासिक जीत

Posted by :- Darakhshan

पंजाब के गिद्दड़बाहा नगर काउंसिल चुनाव के सभी 19 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं. इन नतीजों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. कुल 19 वार्डों में से 18 सीटों पर 'आप' के उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है. वहीं, इस चुनाव में कांग्रेस को करारा झटका लगा है और वो केवल 1 सीट पर ही सिमट कर रह गई है. 

12:29 PM (11 घंटे पहले)

Punjab Nikay Chunav Results: पठानकोट नगर निगम में कांग्रेस की धूम

Posted by :- Darakhshan

पठानकोट नगर निगम के कुल 50 वार्डों के चुनावी रुझानों में कांग्रेस पार्टी सबसे आगे चल रही है. अब तक सामने आए रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि आम आदमी पार्टी 3 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर चल रही है. BJP को फिलहाल सिर्फ 1 सीट पर बढ़त हासिल है और शिरोमणि अकाली दल का अभी खाता भी नहीं खुला है. इनके अलावा, 1 सीट पर अन्य (निर्दलीय या क्षेत्रीय दल) उम्मीदवार आगे चल रहा है.

Advertisement
12:27 PM (12 घंटे पहले)

CM मान के विधानसभा क्षेत्र धुरी में AAP की एकतरफा जीत

Posted by :- Darakhshan

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विधानसभा क्षेत्र धुरी में आम आदमी पार्टी ने नगर काउंसिल चुनाव में एकतरफा और बड़ी जीत दर्ज की है. धुरी नगर काउंसिल के सभी 21 वार्डों के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें 'आप' ने क्लीन स्वीप करते हुए 20 सीटों पर कब्जा जमाया है. वहीं, इस चुनाव में कांग्रेस, अकाली दल और BJP जैसी बड़ी पार्टियों का खाता तक नहीं खुल सका. 'आप' के अलावा सिर्फ एक सीट पर आजाद (निर्दलीय) उम्मीदवार चुनाव जीतने में कामयाब रहा है.

(इनपुट-असीम बस्सी)

12:16 PM (12 घंटे पहले)

Punjab Nikay Chunav Parinam: लुधियाना में आप की बढ़त

Posted by :- Darakhshan

लुधियाना के अलग-अलग नगर काउंसिलों के शुरुआती रुझानों और नतीजों में आम आदमी पार्टी (AAP) सबसे आगे चल रही है. जिले के कुल 112 वार्डों में से 4 वार्डों में निर्विरोध चुनाव हुआ है और ये चारों सीटें 'आप' के खाते में गई हैं (खन्ना में 1 और समराला में 3).

 

11:49 AM (12 घंटे पहले)

Punjab Nikay Chunav Results: कपूरथला में कांग्रेस का जलवा

Posted by :- Darakhshan

अभी तक के नतीजों के हिसाब से कपूरथला के ज्यादातर वार्डो पर कांग्रेस का कब्जा देखने को मिल रहा है. वार्ड नंबर 15 में कांग्रेस उम्मीदवार को 358 वोट और वार्ड नंबर 121 में 353 वोट मिले हैं.

10:56 AM (13 घंटे पहले)

कोट इसे खां से AAP और कांग्रेस को मिली 13 सीटें

Posted by :- Aman

मोगा के कोट इसे खां नगर पंचायत से मुकाबला बेहद दिलचस्प देखने को मिल रहा है. यहां 53 सीटों में से AAP और कांग्रेस ने 13-13 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं शिरोमणि अकाली दल (SAD) और बीजेपी को 11-11 सीटें मिलीं, जबकि 5 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. 

(Input: Tanmay Samantha)

10:45 AM (13 घंटे पहले)

संगरूर में AAP को जलवा

Posted by :- Aman

संगरूर में नगर निकाय चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ी जीत मिली है. धूरी के वार्ड-21 में AAP ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं भवानीगढ़ के वार्ड-15 में कांग्रेस ने 5 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि AAP को 3 और अकाली दल को 1 सीट मिली.

(Input: Kulveer Singh)

Advertisement
10:31 AM (13 घंटे पहले)

Punjab Local Body Election: फिरोजपुर में बीजेपी की 3 सीटों पर जीत

Posted by :- Aman

फिरोजपुर में 5 वार्डों के नतीजे घोषित हो गए हैं. जिसमें बीजेपी ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि 1 सीट आम आदमी पार्टी और 1 सीट कांग्रेस के खाते में गई है.

(Input: Akshay Gelhotra)

 

9:53 AM (14 घंटे पहले)

Punjab Local Body Election: मतगणना केंद्र के बार कड़ी सुरक्षा

Posted by :- Darakhshan

पंजाब स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. ऐसे में राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. अमृतसर में एक मतगणना केंद्र के बाहर से आए वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पुलिस बल मुस्तैद है और सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रखी गई है. 

 

9:41 AM (14 घंटे पहले)

Punjab Nikay Chunav: 115 काउंटिंग सेंटरों पर मतगणना जारी

Posted by :- Darakhshan

पंजाब में 8 नगर निगम, 75 नगर काउंसिल और 21 नगर पंचायतों के लिए चुनाव हुए थे. 26 मई को इन सभी निकायों में डाले गए वोटों की गिनती के लिए कुल 115 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं.